Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बरेली के कई पत्रकारों पर दस लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, देखें लिस्ट

बरेली। हिन्दुस्तान पैरा मेडिकल इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर वीके यादव ने एसएसपी को संबोधित अपने प्रार्थना पत्र में कुछ कथित पत्रकारों पर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

बरेली। हिन्दुस्तान पैरा मेडिकल इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर वीके यादव ने एसएसपी को संबोधित अपने प्रार्थना पत्र में कुछ कथित पत्रकारों पर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

डॉक्टर ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि कुछ कथित पत्रकार उनके इंस्टिट्यूट पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर गर्ल्स और ब्वायस क्लास में बिना किसी परमिशन के घुस आये और उनके इंस्टीट्यूट को फर्जी बताते हुए फ़ोटो खींचने के साथ ही डॉक्टर पर बाइट देने का दबाव बनाने लगे।

डॉक्टर ने अपने प्रार्थना में लिखा है कि जब कथित पत्रकारों से पूछा गया कि उनके पास ऐसा कोई दस्तावेज या आदेश है जिसके जरिए इंस्टीट्यूट को फर्जी दर्शाया गया हो, तो कथित पत्रकारों ने कुछ भी दिखाने बताने से मना कर दिया. ये लोग फर्जी खबर लगाने की बात कहते हुए उनसे दस लाख रूपए रंगदारी मांगने लगे.

डॉक्टर ने एसपी सिटी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया और कार्यवाही की मांग की. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा रुपए न देने पर कथित पत्रकारों ने रविवार को एक फर्जी खबर बना कर किसी सोशल पोर्टल पर वायरल कर दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Gulam Sabir Azad

    May 17, 2020 at 6:38 pm

    भड़ास 4 मीडिया बगैर किसी पत्रकार का पक्ष जाने झूठी खबर लगा देता है डॉ फर्जी था यह जांच में पता चल गया डॉक्टर का इंस्टिट्यूट फर्जी था यह भी जांच में पता चल गया उससे कोई भी रंगदारी किसी प्रकार की पत्रकारों द्वारा नहीं मांगी गई थी यह भी जांच में पता चल गया।

  2. Gulam Sabir Azad

    May 17, 2020 at 6:45 pm

    हमारे द्वारा खबर चलाने पर उसका फर्जी अस्पताल हिंदुस्तान हॉस्पिटल बंद हो गया आज वह बरेली के नक्शे में नहीं है डॉक्टर के पास कोई भी डिग्री नहीं थी यह खबर हमारे द्वारा चली चलाई गई एक फर्जी व्यक्ति डॉक्टर बन के यहां पर प्रैक्टिस कर रहा था।यह हमारी खबर के बाद में खुलासा हुआ। राजनीतिक दबाव में उसने मुकदमा तो लिखवा दिया था। उसने बताया था कि हमारे द्वारा फोन पर उससे रंगदारी मांगी गई जबकि जांच में कुछ भी ऐसा निकल कर नहीं आया कि हमारे द्वारा कोई भी फोन उसे किया गया हो। फर्जी स्कूल खोलकर वह बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा था। साथ ही बरेली में हिंदुस्तान हॉस्पिटल के नाम से एक हॉस्पिटल चला रहा था खुद को एमबीबीएस डीसीएच लिखता था और कई अस्पतालों में पहुंचकर ऑपरेशन करता था उसके पास कोई भी डिग्री नहीं पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन