Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टाइम्स नाउ में नाविका कुमार को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी

टाइम्स नेटवर्क ने पब्लिक मंच नाम से अपना नया शो शुरू किया है. शो की जिम्मेदारी नाविका कुमार को सौंपी गई है. नाविका ही इसे होस्ट करेंगी. 

पब्लिक मंच वीकली प्राइम टाइम शो होगा. जो हर शुक्रवार टाइम्स नाउ नवभारत पर शाम 07:55 और टाइम्स नाउ पर रात 09 बजे ऑन एयर किया जाएगा. 

जानकारी के अनुसार इस नए शो का उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव से पहले देश के युवाओं और जानी-मानी पॉलिटिकल हस्तियों के बीच सीधे माध्यम के रूप में काम करना है. खासकर पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को फोकस किया जाएगा. 

इनपुट है कि शो के पहले एपिसोड में प्रशांत किशोर हिस्सा लेंगे. 

पब्लिक मंच को लेकर नाविका कुमार कहती हैं, ‘2019 की तुलना में 2024 लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या में 25 फीसदी की वृद्धि राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदवाल को रेखांकित करती है. ऐसे में यह शो एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म के बतौर युवाओं और राजनीतिक विमर्श की दूरी को खत्म करने का काम करेगा.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन