Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी की एक ARTO हर महीना डबल रिश्वत माँग रही है!

यशवंत सिंह-

यूपी में आरटीओ- एआरटीओ सब लूट मचाये हैं। एक नौजवान ठाकुर कांट्रेक्टर मित्र बता रहे थे कि उनको एक सड़क बनवाने का कार्य करने के दौरान दस बीस गाड़ियाँ लगानी पड़ी हैं और इसके लिए एक एआरटीओ ने बीस हज़ार रुपये महीना का रिश्वत लेना शुरू किया और हर महीने रिश्वत डबल करती जा रही है। बीस से चालीस, चालीस से अस्सी, अस्सी से एक साठ।

बार्गेनिंग जारी है लेकिन ठेकेदार मित्र परेशान भी हैं।

मैंने पूछा आप ऐसा ग़लत काम क्या करते हैं कि रिश्वत देना पड़ रहा है वो भी बढ़ा बढ़ा के। उनका जवाब था- कोई ग़लत काम नहीं कर रहा है। मिट्टी गिट्टी खुदाई ढुलाई यही सब है जो सरकारी कार्य में है, जिसका ठेका हमें मिला है। पर कोई ज़बरदस्ती माँगे तो देना पड़ता है।

फ़िलहाल ये मामला मैंने लखनऊ के सीएम योगी जी की टीम के लोगों को बता दिया है।

उल्लेखनीय है कि आरटीओ-एआरटीओ वाला मंत्रालय दयाशंकर सिंह के पास है। दया जी छात्र नेता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस समय उनके हर हाथ में लड्डू ही लड्डू है। दिल्ली का भी उनके ऊपर वरदहस्त बताया जाता है।

बनारस का एक पत्रकार आरटीओ-एआरटीओ समेत परिवहन विभाग के करप्शन पर लिखता था तो उसे जेल भिजवा रखा है। उसकी जमानत हाईकोर्ट से भी ख़ारिज हो गई है।

ग़ज़ब माहौल है दया भाई के विभाग में!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन