Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में संपादक लेवल पर फेरबदल : दिनेश जुयाल होंगे रिटायर… विनीत सक्सेना, रवींद्र श्रीवास्तव और राकेश भट्ट को नई जिम्मेदारियां

दिनेश जुयाल

अमर उजाला में कई बदलाव हुए हैं. बरेली के संपादक दिनेश जुयाल कल यानि 30 जून को रिटायर हो जाएंगे. उनकी जगह नया संपादक विनीत सक्सेना को बनाया गया है. विनीत अभी तक अमर उजाला मुरादाबाद के संपादक हुआ करते थे. मुरादाबाद का प्रभार रवींद्र श्रीवास्तव को दिया जा रहा है जो जम्मू के संपादक थे. जम्मू में संपादक पद पर राकेश भट्ट आसीन होंगे जो अभी तक अमर उजाला दिल्ली मेट्रो के संपादक हुआ करते थे.

दिनेश जुयाल Dinesh Juyal ने अपने रिटायरमेंट को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया है, जो इस प्रकार है-

सभी आदरणीय और प्रिय मित्र तीन दिन बाद मैं नौकरी के हिसाब से बूढा हो जाऊंगा। यानी सेवानिवृत्ति का वक़्त आ गया। यूँ अभी मैं निवृत्त होने वाला नहीं लेकिन अमरउजाला से जुडी मेरी पहचान नहीं होगी। अमरउजाला का नंबर 8392922167 मेरे पास नहीं रहेगा इसलिए नया नंबर ले लिया है 7900333033
अब इसी पर संपर्क होगा।
जय हो.

दिनेश जुयाल अमर उजाला की स्वच्छ और ईमानदार पत्रकारिता के प्रतीक पुरुषों में से एक हैं. जाने माने कवि और अमर उजाला के पूर्व निदेशक स्व. वीरेन डंगवाल के बेहद करीबी रहे दिनेश जुयाल ने अपने कार्यकाल में अमर उजाला की कई यूनिटों का प्रभार संभाला और हर एक जगह अपने सरल व्यवहार और पत्रकारीय नैतिकता-शुचिता की छाप छोड़ी. माना जा रहा था अमर उजाला प्रबंधन उनके अदभुत योगदान और ईमानदार व्यक्तित्व को देखते हुए सेवा विस्तार देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दिनेश जुयाल के करीबी लोगों ने बताया कि श्री जुयाल अमर उजाला से रिटायर भले हो रहे हैं लेकिन वे सक्रिय पत्रकारिता में बरकरार रहेंगे और अपनी नई पारी नए फार्मेट में जल्द शुरू करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन