Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मजीठिया समिति की 20 को बैठक, अखबार मालिकों के फर्जी एफिडेविट का मामला उठेगा

मुंबई : देश भर के मीडिया कर्मियों के वेतन और प्रमोशन से जुड़े जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश को अमल में लाने के लिए गठित महाराष्ट्र की त्रिपक्षीय समिती की बैठक मुंबई में कामगार आयुक्त कार्यालय के समिती कक्ष में 20 जुलाई को आयोजित की जा रही है। माननीय सुप्रीमकोर्ट के 19 जून को आये आदेश के बाद महाराष्ट्र में ये पहली त्रिपक्षीय समिति की बैठक होगी। इस बैठक में पत्रकारों की तरफ से पांच प्रतिनिधि नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की महाराष्ट्र महासचिव शीतल हरीश करदेकर, बृहन मुंबई यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के मन्त्रराज जयराज पांडे, रवींद्र राघवेंन्द्र देशमुख, इंदर जैन कन्वेनर ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी ठाणे और किरण शेलार शामिल होंगे।

मालिकों की तरफ से जो पांच लोग शामिल होंगे उनमें जयश्री खाडिलकर पांडे, वासुदेव मेदनकर, विवेक घोड़ वैद्य, राजेंद्र कृष्ण रॉव सोनावड़े और बालाजी अन्नाराव मुले हैं। इस समिति में लोकमत की तरफ से दो प्रतिनिधि शामिल किये गए हैं जिनके नाम बालाजी अन्ना रॉव मुले और विवेक घोड़ वैद्य हैं जबकि रोहिणी खाडिलकर नवाकाल की हैं। इसी तरह राजेंद्र सोनावड़े दैनिक देशदूत नासिक से हैं। वादुदेव मेदनकर सकाल मराठी पेपर से हैं। बैठक की अध्यक्षता कामगार आयुक्त महाराष्ट्र श्री यशवंत केरुरे करेंगे। श्री केरुरे ने साफ कहा कि वे माननीय सुप्रीमकोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिये कटिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सभी अखबार मालिकों से 300 रुपये के स्टांप पेपर पर एफिडेविट मंगाया था। जिन अखबार मालिकों ने एफिडेविड नहीं दिया है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस त्रिपक्षीय समिति की बैठक में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट की महाराष्ट्र महासचिव शीतल करंदेकर कामगार आयुक्त को एक ज्ञापन भी देंगी और मांग करेंगी कि अखबार मालिकों द्वारा दिये गए फर्जी एफिडेविट की जांच कराकर दोषी अखबार मालिकों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही यह मांग भी करेंगी कि समिति में उन नए सदस्यों को भी शामिल किया जाए जिन्हें जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड की अच्छी समझ हो।

शशिकांत सिंह
पत्रकार, आरटीआई एक्सपर्ट और एनयूजे महाराष्ट्र मजीठिया सेल समन्यवयक
मुंबई
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. mADHAVAN S

    July 12, 2017 at 12:32 pm

    ENGLISH TRANSLATION PL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन