Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में की आनाकानी

देश में भले ही तमाम नए कानून बन गए हों और पूरा देश चिंतित नजर आ रहा हो लेकिन महिलाओं के खिलाफ उपराध थमने की बात तो छोड़िए, कम होने का नाम भी नहीं ले रहे हैं। 15 अगस्त को लाल किले से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में आम जनता से ये सवाल किया था, कि क्यों परिवार के लोग केवल बच्चियों से पूछते हैं कि बेटी कहाँ जा रही हो, किसी ने अपने लड़के से कभी क्यों नही पूछा। ये दिखाता है कि सत्ता शीर्ष महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के प्रति चिंतित है। फिर भी सवाल ये उठता है कि इस सब के बावजूद महिला असुरक्षित क्यों हैं?

उत्तर प्रदेश के बलिया में 10 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक और मामला प्रकाश में आया है। यह बालिका एक जगह संकीर्तन समाप्त होने पर भगवान का प्रसाद लेने गई थी। उस स्थल से कुछ दूरी पर जब यह बालिका शौच के लिए गयी तो कुछ दरिंदों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया और अन्यत्र ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बालिका जैसे-तैसे उन दरिंदों के चंगुल से छूट कर एक स्कूल के दरवाजे पर पहुंची और अपनी जान बचाई।

घटना रात लगभग आठ बजे की है। पीड़ित लड़की के परिजनो ने तुरंत मामले की जानकारी थाने पहुंच कर पुलिस को दी। जैसा कि ऐसे मामलों में होता है, पुलिस मामला दर्ज करने में टालमटोल करने लगी। एफआईआर दर्ज करने में पुलिस के पसीने छूट रहे थे क्योंकि आरोपी यादव बिरादरी के थे। इलाके के लोग भी पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगा रहे थे। अंततः पुलिस उच्चाधिकारियों को मौके पर आना पड़ा। तब जाके रात साढ़े बारह बजे आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुक़दमा पंजीकृत किया गया। पुलिस का कहना है कि वो विवेचना के बाद आरोपियों पर सख्त कार्यवाई करेगी।

बलिया के बांसडीह कोतवाल के क़स्बे के इस नाबालिक दुष्कर्म कांड ने पूरे इलाके को झंकझोर कर रख दिया है। सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। ऐसे दुष्कर्म के मामले पर कई नेताओं के बयान बाद माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चौधरी का बयान था की ‘दुष्कर्म रुकने वाले नहीं है।’ खैर इनकी बात छोड़ दी जाय तो सपा मुखिया ने भी कुछ समय पहले बयान दिया था, कि लड़कों से कभी-कभी गलती हो जातीं हैं।

स्पष्ट है कि जब सत्ताधारी दल के मुखिया और मंत्री ऐसे बयान देंगे तो पुलिस एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली करेगी ही। हालाँकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे मामलों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करे। पर सवाल ये उठता है कि ऐसे माहौल में महिलाएं आखिर कब तक सुरक्षित रहेंगी। (संबंधित विडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें)

Ballia gang rape peedita bayan-1

Ballia gang rape peedita bayan-2

Ballia gang rape peedita bayan-3

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट। मो-9838651849, 07499642265

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन