Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

सड़क हादसे में पत्रकार की डेथ, ट्रक चालक अरेस्ट

मुंबई बेंगलुरु राजमार्ग स्थित ताथवाड़े में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे पत्रकार को कुचल दिया. मृतक का नाम शरद वसंत गायकवाड़ बताया जा रहा है जो चिंचवड़ में रहते थे.

गायकवाड़ पिंपरी चिंचवड़ में लाइव24 बुलेटिन नामक समाचार प्लेटफार्म के लिए काम करते थे.

पुलिस ने बताया कि गायकवाड़ अपनी पत्नी को लेने जा रहे थे, रात करीब 10 बजे ताथवाड़े में डेकाथलॉन के पास सड़क पार करते समय मुंबई की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस मौके पर पहुंची और हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोराट ने कहा, हमने ट्रक चालक सादिक इस्माइल बाशा को अरेस्ट कर लिया है, आगे की कार्रवाई चल रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन