Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर प्रेस क्लब ने करप्ट पत्रकारों से झाड़ा पल्ला, पीसीआई पहुंची पुलिस की शिकायत

कानपुर पुलिस कमिश्ननरेट द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही को लेकर कानपुर प्रेस क्लब ने भारतीय प्रेस परिषद, नई दिल्ली को पत्र भेजा था. पत्र में पुलिसिया कार्यवाही को लेकर तमाम तरह के गंभीर सवाल उठाए गए थे, जिसका भारतीय प्रेस परिषद द्वारा संज्ञान लिया गया है.

शिकायत के बिंदुओं पर विचार करने के बाद भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष महोदया न्यायमूर्ति माननीय रंजना प्रकाश देसाई ने विचार व्यक्त किया कि कानपुर प्रेस क्लब प्रकरण में प्रेस की स्वतंत्रता पर अतिक्रमण/कुठाराघात प्रतीत होता है.

उप्र के मुख्य सचिव, सचिव(गृह), पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व कानपुर पुलिस से दो सप्ताह के अंदर लिखित वक्तव्य मांगा गया है.

कानपुर प्रेस क्लब ने शिकायती पत्र के माध्यम से कहा है कि आपराधिक पत्रकारों के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन, कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष को ढाल बनाकर अन्य पत्रकारों का उत्पीड़न ना किया जाए. क्योंकि पुलिस वर्तमान में शिकायत की आड़ में दबिश डाल कर अन्य पत्रकारों के बीच पूरे शहर में भय का माहौल बनाये हुए है.

कानपुर प्रेस क्लब ने निष्पक्ष जांच हेतु एक जांच दल भेजने की भी मांग की है और पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने की मांग की है.. देखें पत्र

संबंधित खबरें….

कानपुर प्रेस क्लब का दिवस पांडेय गिरफ्तार, कमलेश फाइटर पर बढ़ी मुकदमों की रफ्तार

कानपुर प्रेस क्लब से जुड़े कई पत्रकारों की लगी लंका, 50 से ज्यादा पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

कानपुर प्रेस क्लब का पूर्व उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी जेल रवाना, रो पड़ा अवनीश दीक्षित

कानपुर प्रेस क्लब ने गिरा दी अवनीश दीक्षित और मनोज यादव पर गाज, सदस्यता निलंबित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन