Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर प्रेस क्लब से जुड़े कई पत्रकारों की लगी लंका, 50 से ज्यादा पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

कानपुर | शहर के सिविल लाइन्स स्थित 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की जमीन पर कब्जा करने वाला मामला इतना लंबा खिंचेगा, यह कब्जा करने वालों को भी शायद गुमान न रहा हो. अपनी हनक और सिस्टम से मिलीभगत के चलते हर बार बच निकलने वाला टीवी पत्रकार अवनीश दीक्षित इस बार न सिर्फ खुद फंसा बल्कि पत्रकारिता की आड़ लेकर मजलूमों पर कहर बरसाने वालों का आए दिन नेक्सस उधड़ता चला जा रहा है.

इसी कड़ी में अब कानपुर कमिश्नरेट के किदवईनगर और बर्रा थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. किदवईनगर पुलिस ने जूही निवासी एक विधवा राबिया बेगम की तहरीर पर प्रेस क्लब से जुड़े प्रदीप श्रीवास्तव, एबीपी न्यूज के पत्रकार व कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी व मुंतजिर अंसारी समेत 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा पुलिस ने पत्रकार नीरज अवस्थी व मुंतजिर अंसारी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

थाना बर्रा में कानपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य दिवस पांडेय, सत्यम गोस्वामी, अभिषेक शर्मा युवा पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने पनौरी गांव निवासी एक लोडर चालक को फर्जी खबरों का भय दिखाकर करीब एक लाख रुपयों की वसूली कर ली है. इनके साथ योगेश दीक्षित नाम के एक पत्रकार का भी नाम सामने आया है.

इन सभी के अलावा जांच की आंच कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री कुशाग्र पांडेय पर आई है. अवनीश के अध्यक्ष रहते यह शख्स प्रेस क्लब का महामंत्री था. बीते दिनों अवनीश ने जो 12 वसूलीबाजों के नाम गिनाए थे, उनमें कुशाग्र का नाम भी शामिल होना बताया जा रहा है. उधर कमलेश फाइटर पर दो-दो वसूली के मुकदमे होने के बाद लगातार शिकंजा कसा जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन