Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राफेल विमान सौदों पर हुई रिपोर्टिंग से नाराज अनिल अंबानी ने एनडीटीवी पर दस हजार करोड़ का मुकदमा ठोका

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने एनडीटीवी पर 10 हजार करोड़ रुपये का मुकदमा ठोका है। राफेल विमान सौदों को लेकर एनडीटीवी की रिपोर्टिंग को लेकर यह मुकदमा अहमदाबाद की अदालत में किया गया है। इस मामले पर सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

यह केस एनडीटीवी के साप्ताहिक शो ट्रुथ वर्सेज हाइप के खिलाफ दायर किया गया है, जोकि 29 सितंबर को प्रसारित हुआ था। उधर, एनडीटीवी ने कहा है कि अनिल अंबानी की कंपनी दबाव बनाकर मीडिया को उसका काम करने से रोक रही है।

एनडीटीवी की वेबसाइट पर इस मामले पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, शो पर रिलायंस के शीर्ष अधिकारियों को आने के लिए कई बार दरख्वास्त की गई। देश ही नहीं, फ्रांस तक चर्चित हो चुके इस मामले पर रिलायंस की टिप्पणी लेने की कोशिश की गई, लेकिन कंपनी के अफसरों ने इसे नजरअंदाज किया।

बता दें कि 36 राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर फ्रांस की दसॉ के साथ हुए सौदे में अनिल अंबानी की कंपनी को भारतीय पार्टनर बनाए जाने पर खासा विवाद हो गया है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस मामले पर मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन