Pushya Mitra : राजस्थान की रानी के आगे रीढ़ सीधी करके खड़े होने के लिये पत्रिका समूह का शुक्रिया। आजकल यह संपादकीय परंपरा विलुप्त होती जा रही है। मगर एक बात मैं कभी भूल नहीं सकता कोठारी जी, आप अपने ही कर्मियों के तन कर खड़े होने को पसंद नहीं करते। मजीठिया वेतनमान मांगने वाले हमारे पत्रकार साथियों को पिछले दो साल से आप जिस तरह प्रताड़ित कर रहे हैं, किसी को नौकरी से निकाल रहे हैं, किसी का दूरदराज तबादला कर रहे हैं। यह जाहिर करता है कि आपमें भी उसी तानाशाही के लक्षण हैं, जो राजस्थान की महारानी में हैं।
आज आप भले ही मोदी विरोधियों की महफ़िल में शेर का खिताब हासिल कर लें, मगर हम पत्रकार यह जानते हैं कि मामला सच्चाई, न्याय या सिद्धांतों का नहीं है। क्योंकि इन बातों में आपकी आस्था सिर्फ किताबी है। यह मामला सरकारी विज्ञापन से वंचित किये जाने का है। हां, यह बात जरूर है कि दूसरों की तरह आप सरकार के आगे गिड़गिड़ाते नजर नहीं आ रहे। आंखों में आंखें डाल कर हिसाब मांग रहे हैं। इसका पूरे अदब के साथ इस्तकबाल करता हूँ। पढें संपादकीय..

पत्रकार पुष्य मित्र की एफबी वॉल से.
5 Comments
Leave a Reply
Cancel reply
Leave a Reply
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
Latest 100 भड़ास
- भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने वाले एलन मस्क के स्वागत में राहुल गांधी ने इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई?
- लखीमपुर खीरी जिले के NEWS18 के रिपोर्टर मनोज शर्मा ने 18 वर्ष काम करने के बाद दिया इस्तीफा, यह है उनका इस्तीफानामा
- विशाल अमन ने लगाई लंबी छलांग, ‘सच बेधड़क’ ग्रुप में बने ‘बिजनेस हेड-गवर्नमेंट’
- प्रिय कमलेश सिंह, आपने आत्ममुग्धता में काफी झूठ बोला है, जो अक्सर आप करते रहते हैं!
- ख़ुद की लापरवाही के शिकार हो गए नाना पाटेकर!
- मोदी पर ट्वीट के कारण गौरव पांधी को उठा ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल!
- आज भी बड़ी गिरावट : ऐतिहासिक क्रैश के दौर में शेयर बाजार!
- आंदोलन में शामिल होने ध्रुव राठी भारत आए!
- आंदोलन कुचलने की पूरी तैयारी है, दस अक्टूबर को कहीं आर-पार न हो जाए!
- पत्रकार गजेंद्र सिंह का आरोप : पार्लियामेंट स्ट्रीट से डिटेन, FIR, तिहाड़ भेजा, इंस्टाग्राम बंद… अब बस मेरी जान रह गई है, वो भी ले लीजिए!
- NMC के नए नियम : डॉक्टर-अस्पताल सोशल मीडिया पर मरीज लाने का प्रचार नहीं कर सकेंगे, AI टेस्टिमोनियल और ‘गारंटीड इलाज’ पर रोक
- राजनीति करवट बदल रही है, लोकतंत्र हिल गया था, लोकतंत्र झूल गया है, संघर्ष पनपेगा, अब नहीं तो कब?
- 99.97% हेयरकट वाले विवाद के बीच नया मोड़ : एस्सेल कंपनियों ने LIC हाउसिंग को पूरा मूलधन चुकाने का प्रस्ताव दिया
- फिलहाल 919 निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों के साथ भारत दुनिया के सबसे बड़े टीवी बाजारों में से एक बना हुआ है!
- करीब एक साल बाद प्रेस काउंसिल को मिले 13 पत्रकार सदस्य, केंद्र ने छह संपादकों और सात कार्यरत पत्रकारों के नाम अधिसूचित किए
- प्रदर्शन कवर करने पहुंचे प्रेस फोटोग्राफर की जान पर बनी: पुलिस की बस की छत पर फंसे पत्रकार, तेज रफ्तार बस में पेड़ों की डालियों से बचते रहे
- दिल्ली पुलिस तो अब पार्टी बन गई, 10 अक्टूबर के CJP के आंदोलन में नागरिकों से शामिल न होने की अपील कर दी!
- बीबीसी के पत्रकार दिलनवाज पाशा के साथ दिल्ली पुलिस ने की बदतमीजी!
- एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली भारतीय कारोबारी स्टारलिंक की भारत में एंट्री रोक रहे हैं!
- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद धनराज नाथवानी का ‘मोदी भक्ति’ वाला ट्वीट और वीडियो चर्चा में!
- स्वरा भास्कर के आरोपों के बाद फिल्म क्रिटिक केआरके ने लिया अविनाश दास का नाम! देखें वीडियो
- हे दिल्ली पुलिस, आप सेंसर बोर्ड वाला काम क्यों नहीं संभाल लेते?
- सनसनीबाज डिजिटल पत्रकारिता : प्रेमानंद को लेकर शुभांकर मिश्रा के ‘आश्रम 2.0’ वाले बयान पर बवाल, पुतले फूंके गए
- एसपी डॉ इरज़ राजा से मिलकर उस महिला ने कहा- मुझे पति को छोड़कर पड़ोसी के साथ रहना है!
- उन 8 बच्चों में से 5 डॉक्टर बन गए… लेकिन अब जो हालत है उसमें कमजोर तबके का कोई बच्चा डॉक्टर बनने का सपना नहीं देख सकता!
- इंडिया टीवी से रिजाइन करने वाली पत्रकार इला काज़मी का खुलासा- एक चैनल मुसलमान रिपोर्टर्स को इसलिए हायर करता है ताकि सारे मुसलमानों को विलेन बनाया जा सके!
- आज के अखबार : एकनाथ शिन्दे के पूरे पन्ने के विज्ञापन पर महेश जेठमलानी बोलेंगे? गोदी वाले खबर करेंगे?
- राज्यसभा के लिये तीसरा प्रत्याशी न उतार अखिलेश ने दिया बड़ा सियासी संदेश
- दैनिक जागरण धनबाद में गुटबाजी के आरोप, अखबार की गुणवत्ता और प्रसार पर उठे सवाल
- अमर उजाला लखनऊ के अशोक मिश्रा ने ब्रेक की बड़ी खबर, अवैध खनन करने वाली उमाशंकर सिंह की कंपनियों को देना होगा 400 करोड़ का आयकर!
- रुबिका के पास नौकरी की कमी नहीं है, नेटवर्क18 ग्रुप ने फिर गले लगाया, मिली डबल जिम्मेदारी!
- “सम्भोग के वक्त मैं तुम्हारे नीचे नहीं रहूँगी क्योंकि परमेश्वर ने हम दोनों को बराबर बनाया है”
- नौकरी दिलाने के नाम पर 4.97 लाख रुपये लेने का आरोप, दैनिक भास्कर डिजिटल के रिपोर्टर के खिलाफ FIR
- यूपी ग्रामीण बैंक के कंप्यूटर खरीद टेंडर में भारी भ्रष्टाचार : भारतीय OEMs बाहर, विदेशी TCO सर्टिफिकेशन अनिवार्य!
- इंडिया टीवी की महिला रिपोर्टर का आरोप- गाइडेंस माँगने पर पीयूष पद्माकर ने की बेइज्जती, शिकायत के बाद कैमरा यूनिट बंद, फिर इस्तीफा
- भारत में एआई : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में गौतम अडानी का डेटा सेंटर कारोबार दिलचस्प है, भारती एयरटेल समेत रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप भी मैदान में!
- वर्तमान युग के मनुष्य का कलुष नामजप से कट सकेगा, इसमें मुझको संशय है!
- मुरादाबाद में Public App पर दो रिपोर्टरों को अचानक हटाने का आरोप, वेतन रोकने की भी शिकायत
- टीवी9 के पत्रकार के आवास/कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व जेवरात ले उड़े!
- दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन पर पत्रकारों की एक सुर में प्रतिक्रिया: “पहले अपना नेम टैग लगाओ”
- रवीश कुमार ने PIB कार्ड वाली बहस पर कहा- “बस एक कानून बाकी है कि भारत में आप पत्रकारिता नहीं कर सकते”
- अगर ‘राधा-राधा’ नाम जपने से अकाल मृत्यु नहीं होती, तो फिर प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का इतना दुखद अंत कैसे हुआ?
- महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों के बीच विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज, विवाद बढ़ा तो सरकार ने आदेश बदला
- आशू मिश्रा ने जनसत्ता अख़बार के साथ शुरू की नई पारी!
- क्या दिल्ली पुलिस सिखाएगी कैसे पत्रकारिता करें? प्रोटेस्ट कवरेज पर जारी गाइडलाइन पर बवाल
- टीवी न्यूज़ की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल: एडिटर्स गिल्ड की स्टडी में प्रिंट और स्वतंत्र डिजिटल मीडिया ने छोड़ा पीछे
- द हिन्दू का हिंदी प्रयोग: भाषा बदली, पत्रकारिता का मिजाज नहीं, बिना शोर-शराबे के हिंदी दर्शकों तक यूट्यूब के ज़रिए पहुंच रहा अंग्रेजी अखबार!
- मीडिया में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो देखें ये मौके: News24 में आउटपुट प्रोड्यूसर से लेकर दूरदर्शन में 9 कैटेगरी के असाइनमेंट
- अमेज़ सॉल्यूशंस के 11 साल की कामयाबी का मना जश्न, चमके कंपनी के सितारे
- अमर भारती मीडिया ग्रुप में पत्रकारों समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
- इंटरनेट के बिना मोबाइल पर Live TV चलेगा, D2M की व्यावसायिक लॉन्चिंग की तैयारी, 19 से ज्यादा शहरों में हो चुके ट्रायल!
- तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!
- कैंसर पीड़ित पत्रकार महेश शिवहरे नहीं रहे!
- नवभारत टाइम्स में काम कर चुके डॉ. अंकुश त्रिपाठी भी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बनाये गए!
- वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मिश्र भी दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार के हुए शिकार!
- बीस हजार में 85 दिन, छह स्लॉट : उत्तराखंड में सरकार की पालिसी से पोर्टल वाले दुखी!
- जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बदसलूकी पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया सख्त, महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई की मांग
- भयावह युद्ध की आशंका : अगर रूसी सैटेलाइट निशाना बनेंगे तो इलोन मस्क के सैटेलाइट थोक के भाव में टपकते नज़र आयेंगे!
- वरिष्ठ पत्रकार देवप्रिय अवस्थी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड!
- ‘बस्तर उत्सव’ में बड़े घोटाले की खबर ‘दैनिक भास्कर’ ने ब्रेक की!
- पत्रकार रोज़ी का एसीपी विवेक भगत पर छाती दबाने और पत्रकार आफ़रीन खान का CRPF जवान पर हिप टच करने का आरोप!
- सत्ता के पक्ष में बैटिंग करने वाले पत्रकारों में उमेश चतुर्वेदी भी शामिल!
- दिल्ली पुलिस की रणनीति : महिला पत्रकारों को छेड़ो और सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर्स से पीआईबी कार्ड मांगो!
- कांग्रेस वाले सीजेपी आंदोलन को लेकर कंफ्यूज़ हैं कि हाथ लगाएं या रहने दें!
- हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने Nation 27 में शुरू की नई पारी
- मीडिया कारोबार में बड़ा बदलाव: प्रिंट पर दबाव, डिजिटल का उभार, TV चैनलों के लाइसेंस सरेंडर
- मोदी-शाह का ‘आतंक’ खत्म करने के लिए याद किए जाएंगे ‘कॉकरोच’!
- प्रदर्शन की ख़बर को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा पहले पन्ने से लगभग विलुप्त कर देना उसके ‘साहसिक कौशल’ का प्रमाण है!
- ‘चाय बेची तो किसने कहा था?’ मोदी पर अभिजीत दिपके का सीधा वार, बोले- “हमारे पैसों से दुनिया घूम रहे हैं”
- वरिष्ठ पत्रकारों की आंखों देखी… कैसे लगा लंबे वीकेंड पर नैनीताल से मसूरी तक सैलानियों का सैलाब?
- Gyanesh Kumar: क्या पुलिस वाले महिला पत्रकारों की छाती पर हाथ मार रहे हैं? राहुल गांधी और नेहा वोरा फायर हैं!
- Pyre Movie: वरिष्ठ फिल्म क्रिटिक पंकज शुक्ल को भी पसंद आ गई विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’
- LIC के हजारों करोड़ के निवेश पर CBI की FIR, Reliance Capital और अनिल अंबानी जांच के घेरे में!
- स्वरा भास्कर को भांति-भांति तरीके से छेड़ने वाला वह फिल्म डायरेक्टर कौन था?
- टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज़ देखने कौन आता है? प्रसार भारती CEO गौरव द्विवेदी ने बदलते न्यूज़ कारोबार का खोल दिया राज
- अखबार छापो तो 5% टैक्स, खबर डिजिटल करो तो Google-Meta ले जाएं विज्ञापन का बड़ा हिस्सा!
- Hindustan Times में बड़ा संपादकीय बदलाव: Sukumar Ranganathan की विदाई, Kunal Pradhan ने संभाली कमान
- मीडिया कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली, Nifty Media 2.33% लुढ़का; ZEEL एक महीने में 23% नीचे, Network18 52% टूटा
- 18 साल बाद बिजनेस अखबारों की नई एंट्री, प्रिंट संकट के बीच दक्षिण भारत से तीन नए बिजनेस डेली की दस्तक
- वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की सारी मार्केटिंग ध्वस्त!
- साबरमती का संत और किंग्सवे हॉल का डांस!
- कोरोनाकाल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृतिवन में गूंजे स्मृतियों के स्वर
- कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन
- पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने ज्ञानेश कुमार के अपराध का किया खुलासा, रवीश कुमार बोले- ‘बापू के बड्डे के दिन डाकू की चर्चा’
- फिल्म ‘कवन कसूर’: बिना शोर-शराबे के गाजीपुर की मिट्टी में एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा को मिला नया ताना-बाना
- अनिल कुमार की तानाशाही के चलते एनडीटीवी से अलविदा!
- स्वतंत्र पत्रकार हर्ष यादव के साथ जंतर मंतर पर आज क्या हुआ, देखें तस्वीरें
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही दिल्ली पुलिस, देखें वीडियो
- हिंदू कालेज के शिक्षक और ‘बनास जन’ त्रैमासिक के संपादक पल्लव का आज जन्मदिन है!
- डेरा प्रमुख राम रहीम ने जिन 400 लोगों को बधिया कराया था, आज वही उसके खिलाफ केस लड़ रहे हैं!
- Firstpost को चाहिए इंटरनेशनल डेस्क राइटर्स!
- सड़क हादसे में PIB, दूरदर्शन और CBC के 3 सरकारी सूचना अधिकारियों की मौत!
- पत्रकार अभिषेक सोम, राघव वालिया और ऋषभ राणा के बारे में सूचनाएं!
- वोट चोर ज्ञानेश को बचाने के लिए मोदी ने अपना पूरा पुलिस तंत्र लगा दिया है- संजय सिंह
- सड़क के गड्ढे में बैठी रिपोर्टर की फोटो हुई वायरल तो अगले ही दिन बदली तस्वीर!
- सीएनएन-न्यूज़18 से जुड़ीं पत्रकार अकांक्षा खजुरिया कपूर
- सृष्टि ओझा ने बतौर एसोसिएट एडिटर (Legal) NDTV जॉइन किया!
- टाइम्स ऑफ इंडिया डिजिटल में मेघना डेका बनीं नेशनल एडिटर!
- न्यूज़ एंकर सुरभि तिवारी की एक बार फिर जी मीडिया में वापसी!
- वरिष्ठ लेखिका मृदुला गर्ग के 93 वर्षीय पति मरने से ठीक पहले तक एक नया बिजनेस शुरू करने में जुटे हुए थे!


rakesh
November 2, 2017 at 10:26 am
*गुलाब कोठारी जी, पहले खुद की गिरेबान में झांक लें……*
जयपुर। राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी आजकल राजस्थान सरकार को कोसते हुए खूब संपादकीय लिख रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को टारगेट करते हुए उनके लेख में भ्रष्ट लोकसेवकों के बचाने के संबंध में लाए गए विधेयक, मास्टर प्लान में छेड़छाड़, भ्रष्टाचार को लेकर खूब टीका-टिप्पणी होती है। इन लेखों में वे सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट के फैसलों का खूब हवाला देते हैं। आज के लेख में भी गुलाब कोठारी ने भ्रष्ट लोकसेवकों के बचाने वाले काले कानून में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लपेटते हुए यह फैसला किया है कि जब तक काले कानून को सरकार वापस नहीं लेती है, तब तक पत्रिका सीएम राजे व उनसे संबंधित समाचार को प्रकाशित नहीं करेंगी।
गुलाब कोठारी के दोगलेपन के साथ हम नहीं है। आज उनके मन-मुताबिक काम नहीं हो रहे हैं तो वे सरकार और सीएम राजे के खिलाफ है। कल उनकी पटरी बैठ जाएगी तो गुणगान करने से नहीं चूकेंगे। वे बार-बार सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस मजीठिया वेजबोर्ड में राजस्थान पत्रिका व अन्य मीडिया संस्थानों को अपने पत्रकारों व गैर पत्रकारों के वेजबोर्ड, एरियर देने के आदेश दे रखे हैं। कोर्ट में मुंह की खाने के बाद भी वे कोर्ट के आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं। बेजवोर्ड के लिए संघर्षरत तीन सौ से अधिक पत्रिका कर्मियों को गुलाब कोठारी और उनके संस नीहार कोठारी व सिद्धार्थ कोठारी ने नौकरी से बर्खास्त करके, दूसरे राज्यों में तबादले और निलंबित करके प्रताड़ित किया। प्रताड़ना का यह दौर आज चल रहा है। खैर यह प्रताड़ना ज्यादा नहीं चलेगी। जल्द ही गुलाब कोठारी एण्ड संस को मुंह की खानी पड़ेगी इस मामले। मास्टर प्लान और भ्रष्टाचार पर खूब जोशीले संपादकीय लिखते हैं, लेकिन खुद के कारनामे उन्हें नहीं दिखते। हां राजस्थान के बिल्डर, नेता, अफसर और जागरुक लोग इनके जमीनी और विज्ञापन प्रेम के बारे में खूब जानते हैं और भुगतभोगी भी। इनके भी जमीनी कारनामों कम नहीं है। चाहे दिल्ली रोड का हो या सेज का, किसी से छुपा नहीं। पत्रिका में रहते हुए मेरी कितनी ही खबरें इनकी सौदेबाजी की भेंट चढ़ी। दूसरे पत्रकार साथियों की खबरों के साथ भी ऐसा होता रहा है। हां, जलमहल झील मामले में इनकी चलने नहीं दी। वो कल भी मेरे व मेरी टीम के हाथ में था और आज भी…यह जरुर है इसकी कीमत नौकरी देकर चुकानी पड़ी।
गुलाब कोठारी जी, दूसरों को कानून का पाठ पढ़ाते समय, पहले खुद के गिरेबां में झांक लेना चाहिए। पहले अपने कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन-भत्ते दे, जिसे बारे में सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है। श्रम कानूनों की पालना पहले खुद करें। कर्मचारियों के लिए आठ घंटे तय हैं, लेकिन बारह से पन्द्रह घंटे तक काम लिया जा रहा है। कुछ महीनों से तो पत्रिकाकर्मियों को प्रिंट के साथ टीवी चैनल, वेबसाइट में भी झोंक रखा है। पत्रिका ने एक कारनामा किया है। 50 से 70 रुपए रोज के हिसाब से पत्रकार तैयार कर रही है। बेकारी के इस युग में युवा इस कीमत में पत्रकारिता करने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसी बहुत सी बातें है, जो पत्रिका और पत्रिका के मालिकों के थोथे आदर्शों को उजागर कर करती है। वो समय-समय पर की जाएगी और सामने भी लाई जाएगी।
सीएम वसुंधरा राजे, गाहे-बगाहे गुलाब कोठारी और उनके संपादकीय मण्डल के भुवनेश जैन, राजीव तिवाडी, गोविन्द चतुर्वेदी आपको और आपकी सरकार के बारे में अपने लेखों में सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट का हवाला देकर कानून का पाठ पढ़ाते रहते हैं। पत्रिका प्रबंधन कितना कानून की पालना करते हैं, किसी से छुपा नहीं है। हम पत्रकारों ने आपके श्रम विभाग और मुख्य सचिव को मजीठिया बेजबोर्ड मामले में सैकड़ों परिवाद दे रखे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश रखे हैं। सरकार की एक इच्छा शक्ति इन्हें घुटने टिका सकती है। इनके जमीनी कारनामें कम नहीं है। आप भी इनके कारनामों की जांच करवाकर उनकी पोल जनता के सामने ला सकते हैं। ताकि जनता के बीच इनकी हकीकत व सच्चाई सामने आ सके।
आपका अपना
राकेश कुमार शर्मा
एक्स चीफ रिपोर्टर, राजस्थान पत्रिका जयपुर
patrika karmi
November 2, 2017 at 10:36 am
पत्रिका के इस पूर्व जोनल एडिटर से नहीं छूट रहा अफसरगिरी का भूत
अपने बेतुके और तुगलकी निर्णयों के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाले राजस्थान पत्रिका के एक पूर्व जोनल एडिटर के सिर से अफसरगिरी का भूत नहीं उतर रहा है। मप्र में पदस्थ इस अधिकारी को जोनल एडिटर पद से हटाए ही तीन माह से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन यह अभी तक उस पद के अधिकार क्षेत्र में आने वाले संस्करणों के वाट्सएप और टेलीग्राम गु्रप में बने हुए हैं। और अधिकार न होते हुए भी कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। कोई इनके निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले तो उसको फोन लगाकर डांट भी पिला रहे हैं। दूसरे के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण करने की इनकी आदत के कारण हर कोई परेशान हो चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि जब ये संस्करण के इंजार्च ही नहीं है तो क्यों दूसरे के काम में दखल दे रहे हैं। नैतिकता के नाते टेलीग्राम और वाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट क्यों नहीं होते। इनकी समस्या यह है कि ये हर कर्मचारी को कामचोर और मक्कार समझते हैंं। जब ये पावर में थे, तब इनके कारण कई अच्छे कर्मचाारी संस्थान को छोड़कर जा चुके थे। पीक अवर्स में ये किसी को भी फोन लगाकर घंटों तक बेवजह का ज्ञान दिया करते थे। अपने दौरों के दौरान पूरे स्टाफ के सामने संपादक तक को डांटने से नहीं चूकते थे। अब लकीर के फकीर इस अधिकारी को इतनी समझ भी नहीं है कि जब आप पावर में ही नहीं हो तो क्यों टेलीग्राम गु्रप में रहकर दूसरे के काम में अतिक्रमण करते हुए अपनी इमेज खराब कर रहे हो। कोई इन्हें ग्रुप से रिमूव कर इनकी इज्जत और खराब करे। इन्हें स्वयं ही लेफ्ट होकर ‘साईंÓ के भजन गाने चाहिए।
sahara karmi
November 2, 2017 at 10:39 am
सहारा इंडिया.. सभी कर्तव्ययोगी साथियों से अपील… क्या आप सभी ने कभी जानने की कोशिश है कि जो मैनेजर / अधिकारी आपको कन्वर्जन करने के लिए बोल रहे है उनका पैसा सहारा में कितना जमा है? बिल्कुल नही क्योंकि उनको सहारा पर भरोसा नही है थोड़ा बहुत पैसा जो जमा किये थे वो सब निकाल लिए।जबकि फील्ड के साथियों का ज्यादातर पैसा संस्था में ही जमा है कृपया ध्यान दे।
आप सभी ने कभी समझने की कोशिश की है कि जिस स्किम में कन्वर्जन करा रहे है वह कंपनी किसके नाम से है और वह कितना सुरक्षित है? बिल्कुल सुरक्षित नही है?
आपने कभी ये समझने की कोशिश की है कि को ऑपरेटिव सोसायटी का काम क्या होता है और उसमें पैसा लेने का तरीका क्या होता है ? शायद नही क्योंकि जानते तो ऐसी गलती नही करते ,बहुत छोटी बात किसी भी सोसाइटी को कोई देनदारी नही थोपा जा सकता फिर क्यू शॉप को नई सोसाइटी में क्यो थोप रहे हो। क्यों नही वर्तमान में सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी में कन्वर्जन करा रहे है?
क्यू शॉप का कन्वर्जन कराकर आप बहुत बड़ी मुशीबत मोल रहे है जो आपके लिए बहुत बड़ा परेशानी का कारण बनने वाला है।
आप सभी को बहुत अछे से पता है कि जो लोग आपको कन्वर्जन के लिए समझा रहे है वे लोग मेच्योरिटी के समय नही होंगे और पैसा नही मिलने पर सम्मानित जमाकर्ता आपको नही छोड़ेगा क्योंकि आप कहने पर सम्मानित जमाकर्ता कन्वर्जन कर रहा है इसलिए ध्यान दीजिए जैसा विश्वामित्र कंपनी में आज हो रहा है कि सभी एजेंटों को पुलिस जेल में डाल रही है कहि आने वाले समय मे आपके साथ ना हो, क्योंकि आपका कही ट्रांसफर नही होना और कंपनी छोड़ने के बाद भी आप बच नही सकते पैसा नही मिलने पर सम्मानित जमाकर्ता आपको नही छोड़ेगा। यही वजह है कि संस्था भारी कमीशन का लालच और भारी ब्याज का लालच देकर कमीशन का भी एफ डी बनवाकर भुगतान से बचना चाहती है हर हाल में फील्ड के साथियों को फंसा कर खुद को बचाने में लगे है फील्ड के साथियों को लालच देकर आपस मे लड़ाकर कभी संगठित नही होने देना चाहते क्योंकि फील्ड के साथी इनके ताकत है और फील्ड के साथी इनके बहकावे में आ रहे है और जो साथी इनकी बात नही मान रहे उनको संस्था से बाहर कर दे रहे है। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि वर्तमान परिस्थिति को समझते हुए कन्वर्जन से बचे ।।
धन्यवाद।
pc rath
November 2, 2017 at 10:40 am
कर्मचारियों के संघर्षों को लगातार मिल रही है जीत
देश में नंबर वन कहे जाने वाले जागरण समूह ने जब से मध्यभारत के प्रतिष्ठित समाचारपत्र समूह नईदुनिया का अधिग्रहण किया था अपनी कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण न केवल कर्मचारियों की बड़े पैमाने में किसी न किसी बहाने से छटनी तबादले और तनावपूर्ण माहौल व वातावरण काम के दौरान बना दिया था । इन सबमें नए सी ई ओ शुक्ला की भाई भतीजावाद की कार्यशैली ने और भी घी डाला जिससे नईदुनिया जो इस क्षेत्र में दूसरे तीसरे स्थान पर सफलता पूर्वक व्यवसाय और पाठक संख्या बनाये हुए था 5वे 6वे स्थान पर छत्तीसगढ़ के नईदुनिया कर्मचारियों ने ऐसी स्थिति को देख संगठित होने का फैसला किया और समाचारपत्र कर्मचारी संघ रायपुर के साथियों के साथ जुड़ कर माननीय सुप्रीमकोर्ट के 9 फरवरी 2014 के फैसले के बाद मजीठिया वेतन के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिया
इस संगठित प्रयास को बाधित करने प्रबंधन ने तमाम हतकंडे अपनाए किन्तु कर्मचारी हार नही माने और लड़ाई जारी रही।
24 अक्टूबर 2017 के फैसले में राज्य के श्रमायुक्त ने कर्मचारियों के क्लेम दावे को सुप्रीमकोर्ट के फैसले और श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम 1955 के अंतर्गत पूरी तरह से सही पाया है और श्रम न्यायालय रायपुर में क्लेम की राशि के निर्धारण हेतू भेजने की अनुशंसा छत्तीसगढ़ शासन से की है।
सारे देश के मीडिया कर्मियों के लिए यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है जिसमें एकसाथ 54 कर्मचारियों के दावे को सारी विधिसंगत प्रक्रिया के तहत उचित ठहराया गया है एवं बिना किसी दबाव में आये मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने तथा क्लेम राशि का भुगतान करने कहा गया है। अब यह प्रबंधन के ऊपर है कि कथित चौथे स्तंभ होने के तमाम लाभ लेते आये जागरण प्रबंधन अपने लिए खून पसीना एक करने वाले कर्मचारियो पत्रकारों को यह लाभ फैसले के आधार पर स्वयं देता है या कुर्की वारंट आने तक मामले को टालता रहता है।
पी सी रथ
समाचार पत्र कर्मचारी संघ रायपुर
Prakash
November 3, 2017 at 10:59 am
इस भड़वे गुलाब कोठारी के विज्ञापन बंद है। इस लिए इस चोर को यह करना पड़ा। इसको और सुधीर अग्रवाल भास्कर वाले मजीठिया देने पर मर जाते हैं।