Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्थायी DGP को लेकर यूपी की राजनीति बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच रही है!

अभिषेक उपाध्याय-

यूपी में क़ानून व्यवस्था सवालों से घिरी हुई है। मोदी के नाम पर 2017 और 22 में मिली जीत का इस क़ानून व्यवस्था ने ऐसा हाल बना दिया है कि ख़ुद BJP के नेता केंद्र से बचाव की गुहार कर रहे हैं। संगठन तक अपनी चिंताएं केंद्रीय नेतृत्व को बता चुका है।

इसी बीच योगी सरकार ने एक ऐसी नियमावली को मंज़ूरी दे दी है जहाँ वो अपनी पसंद का DGP चुन सकेगी। हालाँकि, अभी जो कार्यवाहक डीजीपी हैं वो भी उसकी ही पसंद के हैं तो क्या उन्हें ही स्थाई DGP बनाने की तैयारी है?

बड़ी बात ये भी है कि अभी तक आंध्र प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना की सरकारों ने डीजीपी की नियुक्ति से संबंधित नियमावली बना रखी है। UP बीजेपी शासित वो पहला राज्य है जिसने अपने लिए अलग व्यवस्था कर ली है।

इस तरह से डीजीपी की नियुक्ति के लिए नई नियमावली बनाने वाला उत्‍तर प्रदेश चौथा राज्‍य बन गया है। यूपी की राजनीति बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुँच रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन