Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

TV9 संवाददाता विपिन चौबे को गिरफ्तार करने की धमकी, महाकुंभ हादसा पीड़ितों से बात करने से रोका गया!

ज्ञानेंद्र शुक्ला-

तंत्र के अहमक अधिक अनर्थ करते हैं. मीडियाकर्मी को रोकने-कैमरे पर हाथ मारने का क्या तुक. जो रिपोर्टिग कर रहे हैं उनमें तथ्य सही न हों तो अपनी बात फैक्ट के साथ रखिए. ये हरकत तो तब होती है जब मन में चोर हो कुछ छिपाना-दबाना हो!

हमारे पत्रकार साथी विपिन चौबे प्रयागराज में हॉस्पिटल में मृतकों की तस्वीरों की हकीकत जानने की कोशिश कर रहे थे. कई लोग अभी भी अपनों से बिछड़े हुए हैं कोई खोजखबर नहीं मिली. मृतको की तादाद को लेकर कई शंकाएं हैं आम जनता में. विपिन किसी वार्ड में घुसकर खलल नहीं डाल रहे थे. बाहर सार्वजनिक तौर पर चस्पा मृतकों की तस्वीरों को लेकर सवाल पूछ रहे विपिन के संग जिस तरह इन कर्मियों ने बदसुलूकी की वह निंदनीय है. विपिन जिस निडरता से अपनी बात कहते रहे वह सराहनीय है. इन अस्पतालकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

देखें वीडियो-

https://x.com/tv9bharatvarsh/status/1885228100247490994?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन