Asianet News Network को नया चेयरमैन मिला, नीरज कोहली ने संभाली जिम्मेदारी
Asianet News Network Pvt. Ltd. ने नीरज कोहली को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कोहली इस पद की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ Asianxt Digital Technologies Pvt. Ltd. के CEO पद पर भी बने रहेंगे।
मीडिया इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ रखने वाले कोहली का नेतृत्व Asianet News Network की स्थिति को और सुदृढ़ करेगा। उनके मार्गदर्शन में नेटवर्क के प्रमुख ब्रैंड्स—Asianet News (Malayalam), Asianet Suvarna News (Kannada) और Kannada Prabha Daily—का सतत विकास जारी रहेगा।
राजेश कालरा ने छोड़ा Asianxt Digital Technologies का एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पद, बोर्ड में बने रहेंगे
मीडिया क्षेत्र के दिग्गज राजेश कालरा ने Asianxt Digital Technologies (पहले ‘Asianet News Media & Entertainment’) के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि, सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कंपनी के बोर्ड में बने रहने के लिए मना लिया गया है।
कालरा को वर्ष 2020 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और उनके कार्यकाल में कंपनी ने डिजिटल मीडिया में अपनी स्थिति मजबूत की। इससे पहले, वे Times Internet में चीफ एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने TOI, ET, मुंबई मिरर, बैंगलोर मिरर, अहमदाबाद मिरर, नवभारत टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स, इंडियाटाइम्स, Ei Samay, I am Gujarat, विजय कर्नाटक और समयम (तेलुगु, तमिल, मलयालम) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई थी।
उनकी मीडिया रणनीतियों और डिजिटल इनोवेशन में विशेषज्ञता को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड में उनकी नई भूमिका किस दिशा में जाती है।
Zee Media से विदाई के बाद पंकज राय ने संभाली Publive में अहम भूमिका
जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (ZMCL) में ‘WION’ और ‘Zee Business’ के बिजनेस हेड पद से इस्तीफा देने के बाद पंकज राय ने अपनी नई पारी Publive के साथ शुरू की है। उन्हें कंपनी में चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) के रूप में नियुक्त किया गया है।
मीडिया सेल्स और डिजिटल स्ट्रैटेजी में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज राय Publive में ब्रांड सेल्स को लीड करेंगे और कंटेंट-आधारित रणनीतियों के जरिए कंपनी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति पर Publive के फाउंडर और सीईओ मानवदीप सिंह ने कहा, “हम पंकज को अपनी टीम में शामिल करके बेहद उत्साहित हैं। उनके अनुभव और रणनीतिक सोच से हमारी विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।”
मीडिया और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में तेजी से उभर रही Publive को राय की रणनीतिक दृष्टि से नया बल मिलने की उम्मीद है।


