Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘आज की खबर’ के वन मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे, यूँ मनाई गोल्ड बटन की खुशियां!

लखनऊ के अलीगंज स्थित “आज की खबर” न्यूज चैलन में मंगलवार को खुशियां आई…ये खुशी डिजिटल प्लेटफार्म पर 1 मिलियन सब्सक्राइबर के पूरे होने पर आई हैं…इस सफलता का प्रमाण है, ये गोल्डन बटन, जिसके आते ही इस कारवां से जुड़े सभी किरदारों ने स्वागत किया. चेहरे खिल उठे…और आंखों में सुकून नजर आया।

गोल्डन बटन के स्वागत के लिए “आज की खबर” की टीम ने इकट्ठा होकर केक काटा…सभी कर्मचारियों ने इस सफलता को सीने लगाकर खुशियां मनाई, तो वहीं आज की खबर टीम के अभिभावक और मार्गदर्शक डॉ चंद्रसेन वर्मा ने इस कारवां के एक-एक किरदार के योगदान की सराहना की.

डॉ वर्मा ने उन लोगों के योगदान को भी याद किया गया, जो शुरुआती दौर में इस सफल यात्रा के साथी रहे हैं…

उन्होंने टीम की हौसलाफजाई करते हुए ये भी कहा कि आज कई चेहरे ऐसे हैं…जो भले ही इस वक्त हमारी टीम का हिस्सा नहीं हैं…लेकिन उनके प्रयास, और इस सफर में गढ़े गए उनके आयाम के लिए हम सब आभारी हैं।

एक मिलियन का परिवार होना हमारे लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से कम नहीं, लेकिन हमारी चुनौतियां और हमारे सपने और भी बड़े हैं, हमें अपने निरंतर प्रयास से दर्शकों के दृढ़ विश्वास पर खरा उतरना है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन