Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आईबीसी24 से जुड़ीं न्यूज एंकर रश्क गौरी!

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल IBC24 में जिस एंकर की एंट्री हुई है। नाम है रश्क गौरी (Rashka Gauri)

चैनल के एडिटर इन चीफ रविकांत मित्तल ने रश्क गौरी को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है। रश्क इसके पहले राष्ट्रीय नैशनल न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव (india daily live) में थी जंहा वो एंकर/रिपोर्टर के तौर अपनी ज़िम्मेदारी निभा रही थी, अपने तीखे सवाल और ग्राउंड पर मजबूत पकड़ की वजह से उनको जाना जाता है। भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

ज़ी न्यूज़ (Zee News) से बतौर पेड इंटर्न करियर की शुरुआत करने वाली रश्क गौरी ने इसके बाद APN न्यूज़ का रुख किया। और 2 सालों तक बतौर एंकर/रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इसके बाद रश्क गौरी ने बतौर एंकर News Express ज्वाइन कर लिया। रश्क गौरी News Express के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल में बतौर एंकर एक साल तक रहीं। 

फिर रश्क गौरी भोपाल से चलने वाले स्वराज एक्सप्रेस से जुड़ गईं और करीब 5 साल तक बतौर एंकर..चैनल का चेहरा रहीं। रश्क गौरी ने सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की है।

डॉ गौर की नगरी सागर से ताल्लुक रखने वाली रश्क गौरी एंकरिंग के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए मशहूर हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन