Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

सब्जी और अनाज के केमिकल्स गैस्ट्रो की भारी भरकम समस्या पैदा कर रहे हैं!

सत्येंद्र पीएस-

लखनऊ में आज फिर सुबह सबेरे लंबी बैठकी चली। डॉ अनिल गंगवार से बहुप्रतीक्षित मुलाकात हुई। ऐसे डॉक्टर से समय लेना मुश्किल होता है, जिनकी 200 मरीजों की प्रतिदिन की ओपीडी हो, रोज 2 ऑपरेशन लगा हुआ हो। फिर भी जब मिले तो बात खत्म ही नहीं हो रही थी। 3 घण्टे ऐसे बीते कि पता ही नहीं चला। उससे उनके प्लान के बारे में बात की। हॉस्पिटल चैनलाइज होने पर थोड़ा वक्त मिलने लगेगा।

उन्होंने पिज्जा, बर्गर, पास्ता, फ्रोजन फ़ूड के बारे में देर तक बताया कि यह किस कदर आपदा और जानलेवा बन गया है जो फ़ूड डिलीवरी कल्चर के साथ पिछले 5 साल में यूरोप से चलकर भारत आया। इस पर भी चर्चा चली कि सब्जी और अनाज के केमिकल्स किस तरह गैस्ट्रो की भारी भरकम समस्या पैदा कर रहे हैं।

यह दोनों आपदाएं हाल फिलहाल की हैं, जिसे डॉ गंगवार ने आज के 15 साल पहले इस स्तर पर नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि जब तक हम खान पान ठीक नहीं कर लेते, दवाई कुछ नहीं कर पाएगी। दवा तो आपके सिर पर आपदा आने पर केवल जान बचाती है। उन्होंने बताया कि शराब से लीवर किडनी पर असर तो पुराना फेनमेना है। केमिकल वाली सब्जियां, अनाज भी बीमार कर रहे हैं और फास्ट व फ्रोजन फ़ूड भी आपदा बन गए हैं।

आज अनिल जी रिचा गंगवार जी से मिलकर काफी खुश हुए और बोले कि आप ऐसे लोगों से कनेक्ट कर देते हैं जिनसे कनेक्ट होना मन में ही बचा रहता है। डॉ ऋचा उस मेडिकल कॉलेज में पढ़ाती थीं, जहां अनिल जी पढ़ते थे। यह भी एक अद्भुत खुशी होती है, जब वर्षों बाद अपने टीचर से मिलते है, जिन्हें छात्र जीवन में आपने दूर से देखा हो!

प्रदीप चौधरी जी भी लोहिया पार्क में घुटना घिसकर पहुँच गए थे। फेसबुक पर जितने मुखर लगते हैं, निजी जीवन में उतने ही संकोची हैं। उनसे मैंने कहा कि मेरे मित्रों से आप कुछ भी कहने को फ्री हैं और अगर काम न हो तो बताएं भी। मैं पूछ लूंगा कि ऐसी क्या मजबूरी थी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन