Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला और हिंदुस्तान में वरिष्ठ पदों पर रहे गोलेश स्वामी का आज जन्मदिन है!

यशवंत सिंह-

गोलेश सर पत्रकारिता की विनम्र, ईमानदार और सादगी वाली परंपरा के ऋषि पत्रकार हैं। उनके नाम में स्वामी शब्द यूँ ही नहीं लगा है बल्कि वे सचमुच के स्वामी हृदय व्यक्ति हैं।

आज इनका जन्मदिन है।

गोलेश जी लखनऊ में रहते हुए लंबे समय तक अमर उजाला और हिंदुस्तान अख़बार में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे। सीएम और गवर्नर, दोनों बीट कवर किया। बहुत बड़े बड़े लोगों से निजी संबंध रहे लेकिन अनुचित लाभ कभी नहीं लिया।

मूल रूप से आगरा के निवासी गोलेश स्वामी जी का पत्रकारिता में आना भी एक दिलचस्प कहानी है। आगरा से लखनऊ पहुंचना उससे भी दिलचस्प! गोलेश जी को अपने पत्रकारीय जीवन की कथा को धारावाहिक रूप में लिखना चाहिए!

लखनऊ में मैं जब पत्रकारिता का शिशु हुआ करता था तो गोलेश सर अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो में थे! अमर उजाला में ही कार्यरत अनिल यादव जी के आवास पर मैं और अनेहस शाश्वत जी रहा करते थे। तब कई दफ़े बड़ी जुटान होती जिसमें गोलेश स्वामी जी समेत कई सारे पत्रकार शिरकत करते! वो हमारे निर्माण, उत्सव और सीखने के दिन थे!

आज Golesh Swami जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीजिए। रिटायरमेंट के बाद मस्त जीवन जी रहे हैं। आनंद क़ायम रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन