Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गुड बाय मेहरोत्रा, ईश्वर करे कभी तुम्हारा चेहरा न देखना पड़े!

ऑफिस में सोते मेहरोत्रा साहब!

आज से करीब 21 महीने पहले अभिषेक मेहरोत्रा ने News 24 डिजिटल को ग्रुप एडिटर के तौर पर ज्वाइन किया था। ज्वाइन करने से पहले उन्होंने विजय जैन को फोन किया और न्यूज 24 में अपने साथ ज्वाइन कराया।

न्यूज 24 ज्वाइन में एक-एक कर पुराने लोग निकाल बाहर किए। सीनियर और जूनियर सभी पदों पर दनादन भर्तियां कीं। करीब 100 से ज्यादा लोग रखे। लेकिन एक-एक कर सब छोड़कर चले गए।

अभिषेक मेहरोत्रा सैडिस्ट आदमी है। वह अपनी कमी को स्वीकार नहीं करता है। अभिषेक मेहरोत्रा की गुस्सैल, अराजकता भरे स्वभाव और धैर्य न होने के कारण उसकी रखी हुई टीम में से 90 फीसदी लोग एक-एक कर छोड़ गए।

न्यूज 24 में अपनी कार्यकाल के दौरान लोगों को छुट्टी न देना। उन्हें नौकरी से निकालना, उन पर चीखना चिल्लाना अभिषेक मेहरोत्रा अपनी क्वालिटी के तौर पर पेश करता रहा। हमेशा ऊपर वालों के सामने गलतियों को जूनियर की गलती बताकर बच निकलना। अपने से नीचे वालों की गलती बता उन्हें निकलवाना, लगभग डेढ़ साल से अधिक न्यूज 24 में यही सिलसिला चला। लेकिन हिंदी और इंग्लिश दोनों वेबसाइट पर नंबर नहीं आए।

लेकिन हर पाप का घड़ा भरता है। पहले संस्थान ने अभिषेक मेहरोत्रा से इंग्लिश वेबसाइट छीनी। फिर स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट को अलग किया। वहीं, अब से करीब एक महीने पहले उससे इस्तीफा ले लिया। अभिषेक मेहरोत्रा ने बने रहने की हर संभव कोशिश की लेकिन कहते हैं न कि ऊपर वाले की लाठी के आगे किसी की नहीं चलती।

अभिषेक मेहरोत्रा की कारगुजारियों की तो लंबी फेहरिस्त है, जो उसे नंगा कर देंगी। लेकिन उससे किसी को कुछ हासिल होने वाला नहीं।

गुड बाय मेहरोत्रा, ईश्वर करे कभी तुम्हारा चेहरा न देखना पड़े।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित!


मूल खबर-

पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा ने छोड़ा News24 https://www.bhadas4media.com/abhishek-mehrotra-left-news24/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन