Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी से मिला पत्रकारों का दल, आवास और इलाज की धनराशि बढ़ाने की मांग

लखनऊ । उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पत्रकारों का एक दल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मिला। पत्रकारों से जुड़े कई विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई।

पत्रकारों के आवास व नि:शुल्क चिकित्सा जैसे कुछ विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हितों से जुड़ी समस्याओं के निराकारण का आश्वासन दिया। प्रदेश में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू करने, पत्रकारों को अनुदान पर प्लाट और फ्लैट उपलब्ध कराने और एसजीपीजीआई में पत्रकारों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख कराने की मांग रखी गयी।

इसके अलावा समाचार पत्रों की विज्ञापन दरें और विज्ञापन मान्यता समिति का भी गठन के लिए बात रखी गयी। फोटो जर्नलिस्ट के लिए विधायक निवास दारुलशफा ए ब्लॉक- 66 में आवन्टित कार्यालय किराया जमा कराकर उसकी मरम्मत एवं साज-सज्जा कराई जाए ताकि फोटो जर्नलिस्ट उक्त कक्षा का संक्षिप्त सदुपयोग कर सकें। इसके राज्य संपति विभाग के रिक्त करीब तीन दर्जन से अधिक आवासों को सम्मानित पत्रकारों को आवंटित करने की बात की गयी।

इस अवसर पर बृजनन्दन राजू ने मुख्यमंत्री को स्वलिखित ‘जनता सर्वोपरि’ और ‘स्वर्णिम भारत’ की ओर पुस्तक भेंट की।

भारत सिंह के नेतृत्व में सर्वेश सिंह, बृजनन्दन राजू, पदमाकर पाण्डेय, अरूणव सिन्हा, अनूप चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा, सुरेश सिंह, डा. सत्येन्द्र त्रिपाठी, आशीष मौर्य और अनूप मिश्र मुख्यमंत्री से मिले।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन