Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

छत्तीसगढ़ के पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला का एक्स अकाउंट भी बंद

रायपुर- छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला का एक्स अकाउंट बंद किए जाने की सूचना है। उनका अकाउंट उन्हीं 8 हजार खातों के साथ बंद किया गया है जिनपर भारत सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

भड़ास से हुई बातचीत में कुणाल ने बताया कि उनका अकाउंट 2009 से चल रहा था, जिसके 62.9 हजार फॉलोवर्स थे।

कुणाल को यह नहीं बताया गया है कि बंद किए गए 8000 अकाउंटों में से उनके खाते की क्या गलती थी। उधर एक्स की तरफ से कहा गया है कि- ज्यादातर मामलों में सरकार ने यह नहीं बताया है कि किस खाते की कौन सी पोस्ट भारत के स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करती है।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले राष्ट्रीय खतरा बताकर 4पीएम, पुण्य प्रसून बाजपेई और द वायर जैसे समाचार संगठनों को बंद करवा दिया है। इसके अलावा भी कुछ अन्य अकाउंट्स बंद किए गए हैं।


अकाउंट बंद होने पर कुणाल शुक्ला ने कहा-

मेरा ट्विटर (X) पर एकाउंट 2009 से सक्रिय था जिसे अचानक बिना किसी पूर्व सूचना एवं कारण के 8 मई 2025 को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसलिए भारत में अपनी अभिव्यक्ति के लिए यह अल्टरनेटिव एकाउंट बनाया गया है।

अपने एकाउंट की बहाली के लिए मैं विधि विशेषज्ञों से कानूनी सलाह से रहा हूँ।

भारत में X (ट्विटर) पर मेरी आवाज़ सुनने के लिए आप इस लिंक के ज़रिए मेरे अल्टरनेटिव अकाउंट को फ़ॉलो कर सकते हैं।

मूल खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन