Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तेजतर्रार एंकर अखिलेश आनंद फिर पहुंचे Zee News!

मशहूर एंकर अखिलेश आनंद ने Zee News के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू की है. पिछले दो दशक ने टीवी न्यूज़ की दुनिया में नाम कर रहे अखिलेश पिछले लगभग 10 सालों से ABP News में थे.

इस दौरान वो चैनल का एक प्रमुख चेहरा रहा. कौन बनेगा प्रधानमंत्री, कौन बनेगा मुख्यमंत्री और घंटी बजाओ जैसे पॉपुलर शो के वो चेहरे रहे.

रात 8 बजे The Inside Story के नाम से वो घंटे भर का शो भी करते थे. अखिलेश ग्राउंड जीरो से कवरेज के माहिर हैं. विगत लोकसभा चुनाव में उन्होंने महाभारत एक्सप्रेस के नाम से अयोध्या से कन्याकुमारी तक पब्लिक डिबेट शो किया था.

Zee News में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर उनकी पारी शुरू हो रही है. अखिलेश आनंद न्यूज़ 24 समेत आउटलुक मैगज़ीन नवभारत टाइम्स दैनिक जागरूक और हिंदुस्तान के लिए भी काम कर चुके हैं.

टीवी न्यूज की दुनिया का बेहद प्रतिष्ठित इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड उन्हें मिल चुका है. दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़े लिखे अखिलेश को कहानी लेखन के लिए हिंदी एकेडमी से भी सम्मान मिल चुका है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन