Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया और राणा यशवंत के बारे में ये नई खबर पता चली क्या?

बिग बॉस नामक रियलिटी शो में जलवा बिखेर चुके वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया को लेकर सूचना है उन्होंने नए शुरू हुए न्यूज चैनल लाइव टाइम्स से नई पारी शुरू की है। दीपक चौरसिया को संस्थान ने अपना न्यूज डायरेक्टर घोषित किया है।

बता दें कि दीपक चौरसिया पिछले साल जी न्यूज में कार्यरत थे, जहां से वह मार्च में इस्तीफा देकर बिग बॉस के प्रतिभागी बने और फिर अपना स्वतंत्र प्लेटफार्म “आगे से राइट” स्टार्ट किया था।

लाइव टाइम्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- हमारी प्रतिबद्धता – ‘COMPLETE TRUTH. WHATEVER IT TAKES’ – अब और भी मजबूत हो गई है।

हमें गर्व है कि दीपक चौरसिया, जो एक प्रतिष्ठित एंकर और वरिष्ठ पत्रकार हैं, अब Live Times में Director News के रूप में हमारे साथ जुड़ गए हैं। दीपक चौरसिया जैसे अनुभवी पत्रकार का साथ हमारे मिशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

लगभग तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रीय दीपक चौरसिया ने लोकस्वामी अखबार से 1993 में अपना करियर शुरू किया था। वह आजतक, डीडी न्यूज, जी न्यूज, न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज जैसे चैनलों में कार्यरत रह चुके हैं।


दीपक चौरसिया के बाद सीनियर जर्नलिस्ट राणा यशवंत के बारे में भी बताया जा रहा है कि वे अब लाइव टाइम्स का हिस्सा होंगे। इंडिया न्यूज में करीब 11 वर्ष कार्य करने के बाद उन्होंने भी अपना स्वयं का यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इस नए करार के साथ राणा लाइव टाइम्स पर सप्ताह में दो कार्यक्रम करेंगे।

इसके अलावा राणा यशवंत चैनल के स्पेशल प्रोजेक्ट्स में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

लगभग 25 वर्षों से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय राणा यशवंत को लेकर लाइव टाइम्स जारी बयान-

“राणा यशवंत भारतीय पत्रकारिता के उन गिने-चुने नामों में हैं जिन्होंने न केवल खबरों को गंभीरता से जिया है, बल्कि उन्हें समाज के ज़रूरी सवालों से जोड़ा भी है। उनके अनुभव, विश्लेषण और प्रस्तुति की सटीकता ने उन्हें दर्शकों का भरोसेमंद चेहरा बनाया है। ‘Live Times’ में उनका स्वागत करते हुए हमें गर्व है कि अब सच की तलाश और भी मजबूत हाथों में है।”

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन