जनपद सहारनपुर में पत्रकारों के लिए चली आ रही वर्षों पुरानी एक बड़ी सौगात को हरी झंडी मिल गई। नगर निगम ने ऐतिहासिक पैसा लेते हुए नगर निगम ने जनमंच के ठीक पीछे बनने वाली नई बिल्डिंग में प्रेस क्लब की स्थापना की जाएगी। यह प्रेस क्लब 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा है जिसके नगर निगम महापौर ने आधिकारिक घोषणा की है।
नगर निगम की तरफ से पत्रकारों को दिया जा रहे प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं, लाइब्रेरी आदि होगी जहां पर ज्ञान विज्ञान सभी तरह की किताबें उपलब्ध होंगी।
यह ऐतिहासिक घोषणा सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पत्रकारों के हित में लिया जा रहा है इससे पत्रकारों को आरामदायक सुविधा मिलेगी और वह अपने प्रयास क्लब में बैठकर चिंतन मंथन भी कर सकते हैं।
आपको बता दे की नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यूपी (इंडिया) की सहारनपुर इकाई लंबे समय से प्रेस क्लब की मांग उठाती आ रही है और नगर निगम चुनाव से पहले भी महापौर डॉ अजय कुमार ने देश के एकमात्र उच्च स्तर पर पत्रकारों की मांग उठने वाले संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यूपी (इंडिया) से वादा किया था चुनाव के बाद प्रेस क्लब की स्थापना की जाएगी। चुनाव के बाद कई बार नगर निगम महापौर डॉक्टर अजय कुमार से इस बात को लेकर अवगत भी कराया गया जिसके बाद सहारनपुर में अब प्रेस क्लब की स्थापना होने जा रही है 1 साल के भीतर सहारनपुर में प्रेस क्लब बनकर तैयार हो जाएगा और पत्रकारों को सुपुर्द कर दिया जाएगा सभी पत्रकार आपस में मिलकर बिना राजनीति किये एक मंच के नीचे बैठ सकेंगे।
चुनाव से पहले की इस घोषणा के बाद नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यूपी (इंडिया) के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष Etv प्रभारी रोशन लाल सैनी, महामंत्री पंजाब केसरी राम कुमार पुंडीर और कोषाध्यक्ष अनिल कटारिया, दैनिक भास्कर अमित गुप्ता, NDTV अशोक कश्यप, एशियन न्यूज़ संजीव कुमार साथ ही पत्रिका मण्डल प्रभारी प्रभारी शिवमणि त्यागी के साथ नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट यूपी (इंडिया) परिवार से जुड़े सहारनपुर इकाई की ओर से समस्त पत्रकारों ने महापौर का आभार व्यक्त किया।


