Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

द वायर के संपादक ने हवाईअड्डे पर भेदभाव का आरोप लगाया, CISF ने मांगी डिटेल

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और द वायर के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर नाम की वर्तनी में मामूली गलती के कारण सुरक्षा जांच के दौरान दो पत्रकारों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया गया। इस आरोप पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने प्रतिक्रिया देते हुए उनसे विस्तृत जानकारी साझा करने की अपील की है।

CISF ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “प्रिय श्री सिद्धार्थ, @CISFHQrs की ओर से सादर अभिवादन। कृपया फ्लाइट का विवरण, पीएनआर, संपर्क नंबर और घटना का अनुमानित समय डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से साझा करें, ताकि हम इस मामले की जांच कर सकें।”

इससे पहले सिद्धार्थ वरदराजन ने पोस्ट किया था, “एक ट्रैवल एजेंट ने दिल्ली से कोच्चि की फ्लाइट के लिए दो पत्रकारों के टिकट बुक किए, लेकिन दोनों के नामों में एक-एक अक्षर की गलती हो गई। एयरपोर्ट पर तैनात सतर्क सीआईएसएफ कर्मियों ने गलती पकड़ ली, लेकिन उनमें से एक को अंदर जाने दिया गया जबकि दूसरे को रोक दिया गया।”

वरदराजन ने बताया कि एक का नाम सिद्धार्थ वरदराजन था और दूसरे का नाम जिया उस सलाम। दोनों की दाढ़ी थी, लेकिन एक की दाढ़ी अधिक घनी थी। उन्होंने सवाल किया, “बताइए कौन अंदर गया और कौन नहीं गया?”

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और पत्रकार-लेखक जिया उस सलाम 14 जून को कोच्चि में होने वाले सलाम की पुस्तक “Being Muslim in Hindu India” के मलयालम संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां कई लोग इस घटना को धार्मिक पहचान के आधार पर कथित भेदभाव के तौर पर देख रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन