Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारा मीडियाकर्मियों को धरने के 28वें दिन नोएडा DM का भरोसा, समस्याएं हल करेंगी!

करीब एक महीने से आंदोलन कर रहे सहारा मीडिया के कर्मचारियों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की नव नियुक्त जिलाधिकारी मेघा रूपम ने भरोसा दिया है कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर वह निजी तौर पर भी ध्यान देंगी और प्रशासन की तरफ से समाधान ढूंढने की कोशिश की जाएगी।

कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिला और उन्हें अपनी शिकायतों से अवगत कराया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि वह सहारा प्रबंधन से उनके सभी मसले पर बातचीत कर किसी ठोस नतीजे तक पहुंचाया जाये।

कर्मचारियों ने उप श्रम कमिश्नर की तरफ से जारी रिकवरी चालान (RC) कटने की भी जिलाधिकारी को जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल उप श्रम आयुक्त कार्यालय फोन कर जून महीने की आरसी संबंधी जानकारी मांगी और तुरंत भेजने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद वह खुद सभी मांगो पर ध्यान देंगी और सहारा प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगो को पूरा करने की योजना का एक्शन प्लान जानेंगी।

ये भी पढ़ें…

सहारा समूह पर निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में सुब्रत राय समेत 15 शीर्ष अफसरों पर नामजद मुकदमा, देखें FIR

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन