Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारा समूह पर निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में सुब्रत राय समेत 15 शीर्ष अफसरों पर नामजद मुकदमा, देखें FIR

आगरा। सहारा इंडिया व इससे जुड़ी सहारियन यूनिवर्सल मल्टी पर्पज सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित निवेशक मुकेश कुमार जैन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा के आदेश पर थाना कमला नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारियन यूनिवर्सल मल्टी पर्पज सोसाइटी लिमिटेड समेत 16 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें चेयरमैन सुब्रत राय, डायरेक्टर सीमा राय, चंदन राय, शुशांत राय, रिचा राय, डीके श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, अलख कुमार सिंह, एमवी सिंह, प्रशांत वर्मा और नगेन्द्र पांडे जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सहारा की विभिन्न जमा योजनाओं में उनके और परिवार के नाम से कुल ₹1,04,27,404 जमा किए गए थे। परिपक्वता तिथि पूरी होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और बार-बार आग्रह करने पर भी कंपनी के अधिकारियों ने टालमटोल की। आरोप है कि स्थानीय, लखनऊ व दिल्ली स्थित सहारा कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई।

पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने आकर्षक ब्याज और लाभ का लालच देकर निवेश कराया, लेकिन परिपक्वता के बाद ₹1,97,83,809 का भुगतान लंबित है। वकील के माध्यम से नोटिस भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। रिपोर्ट में आरोप है कि कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने योजनाओं के माध्यम से जनता की जमा पूंजी का दुरुपयोग किया और यह कृत्य मनी लॉन्ड्रिंग, आईटी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन