Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर कानपुर के ब्यूरो हेड बने पत्रकार दिलीप सिंह!

कानपुर के पत्रकार दिलीप सिंह ने अपनी रिपोर्टिंग से शहर की पत्रकारिता में खास मुकाम हासिल किया है। हिंदुस्तान, अमर उजाला के बाद वह दैनिक भास्कर से जुड़े जहां उनका कद बढ़ाते हुए कानपुर ब्यूरो हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्ष 2012 में हिंदुस्तान अखबार से करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप ने करीब पांच साल तक यहां क्राइम समेत कई बीटों पर काम किया। इसके बाद लगभग पांच वर्षों तक उन्होंने अमर उजाला में अपनी कलम से पहचान बनाई।

बीते चार सालों से, यानी 2021 से वे दैनिक भास्कर से जुड़े हैं। यहां भी उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग के साथ-साथ अन्य बीटों पर भी अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।

कानपुर में क्राइम की किसी भी घटना का सबसे विस्तृत और सटीक कवरेज पेश करने में दिलीप सिंह का नाम सबसे आगे आता है। उनके द्वारा की गई रिपोर्टिंग ने न सिर्फ पाठकों को घटनाओं की गहराई से जानकारी दी, बल्कि उन्हें शहर का सबसे भरोसेमंद क्राइम रिपोर्टर भी बना दिया।


निरंकार सिंह चौहान-

शुभकामनायें दिलीप, कानपुर में युवा, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार बड़े भाई दिलीप सिंह को दैनिक भास्कर ‘एप’ का संपादक (ब्यूरो हेड) बनाए जाने पर हार्दिक बधाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन