Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने वाले गोविंद बल्लभ पंत जी का विज्ञापन अंग्रेज़ी में छपा है?

हिंदी दिवस पर जब सत्ता और संस्थान हिंदी के महत्त्व का गुणगान करते नहीं थकते, वहीं हिंदी के पितृ पुरुष पंडित गोविंद बल्लभ पंत के योगदान पर निकला सरकारी विज्ञापन अंग्रेज़ी में! विडंबना यह कि हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने वाले महामना के सम्मान में भी हिंदी को हाशिये पर धकेल दिया गया।

सवाल उठ रहा है—क्या यह हिंदी का गौरव है या उसका अपमान?


अभिषेक उपाध्याय-

हिंदी के पितृ पुरुष का विज्ञापन अंग्रेज़ी में! हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने वाले भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का, हिंदी के लिए उनके महान् योगदान को रेखांकित करता विज्ञापन अंग्रेज़ी में!!!

भला ऐसा क्यों? क्या अंग्रेज़ी के अख़बारों में हिंदी भाषा में विज्ञापन नहीं छपते?

फिर ये अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई हिंदी की कौन सी गौरवगाथा है? हिंदी के महान कवि भवानी प्रसाद मिश्र लिख गए हैं-

“जिस तरह हम बोलते हैं, उस तरह तू लिख… और इसके बाद भी हमसे बड़ा तू दिख!!”

सत्य यही है हुज़ूर!! आप हिंदी को हिंदी की शक्ल में लिखेंगे, तभी न बड़े दिखेंगे!!!


खुशदीप सहगल-

हिन्दी हिन्दुस्तान की आत्मा है… लेकिन हिन्दी का समर्थन भी अंग्रेज़ी में… इस विज्ञापन से हिन्दी के साथ साथ पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की आत्मा कितनी खुश हुई होगी? हे राम!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन