Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार शिवा अवस्थी, पुरुषोत्तम द्विवेदी और अक्षय शर्मा के बारे में सूचनाएं!

दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी को कानपुर यूनिट का इनपुट हेड बनाया गया है। पत्रकारिता में उनकी लम्बी पारी और बेहतरीन योगदान को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।

इस उपलब्धि पर मीडिया जगत के साथ-साथ शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


लंबे समय तक हिंदुस्तान अखबार और दैनिक जागरण i next कानपुर में अपनी सेवाएं देने वाले पत्रकार पुरुषोत्तम द्विवेदी ने अब स्वराज इंडिया ग्रुप का दामन थामा है।

वह यहां न्यूज़ एडिटर (NE) के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे और कानपुर महानगर व आसपास के जिलों की कमान संभालेंगे। उनकी एंट्री को संगठन के लिए बड़ा सशक्तिकरण माना जा रहा है।


वहीं, युवा पत्रकार अक्षय शर्मा ने इंडिया टुडे समूह को अलविदा कह दिया है। वह पिछले तीन सालों से इस समूह के डिजिटल-फर्स्ट न्यूज़ प्लेटफॉर्म तक चैनल्स से जुड़े हुए थे।

करीब एक दशक के अनुभव के साथ अक्षय शर्मा टीवी, डिजिटल मीडिया और जनसंपर्क (PR) में सक्रिय रहे हैं। वह पूर्व में सहारा समय, जी मीडिया, स्वराज एक्सप्रेस और सूर्या समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन