Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बांग्लादेश में क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों पर अटैक, 10 पत्रकार जख्मी!

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौर में प्रेस पर बढ़ती हिंसा के बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है। नारायणगंज जिले के नरसिंदी में बांग्लादेश क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन (CRAB) के सदस्यों पर हुए हमले में कम से कम 10 पत्रकार घायल हो गए। यह घटना सोमवार शाम नरसिंदी के माधबदी इलाके में ड्रीम हॉलिडे पार्क के बाहर हुई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका स्थित विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े CRAB सदस्य अपने वार्षिक पिकनिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ियां पार्क के बाहर एक निजी जमीन पर खड़ी की थीं, जिसे आमतौर पर पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। दिन में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं मांगा गया था, लेकिन शाम को वाहन निकालते समय पार्किंग अटेंडेंट्स ने अतिरिक्त पैसे की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हमले में बदल गया।

हमले में घायल 10 पत्रकारों में से एक को नरसिंदी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ पत्रकारों को बेहतर इलाज के लिए ढाका भेजा गया। माधबदी थाने के प्रभारी (ओसी) कमाल हुसैन ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोग पहले भी इसी स्थान पर अवैध रूप से अतिरिक्त पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायतों में शामिल रहे हैं। यह जमीन पार्क प्रशासन की नहीं है।

घटना के बाद CRAB अध्यक्ष मिर्जा मेहदी तमाल ने कहा कि हमलावरों ने भीड़ बनाकर हमला किया, जिससे फैमिली डे कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चों में भी दहशत फैल गई।

इससे पहले भी बांग्लादेश में पत्रकारों के खिलाफ हिंसा को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा चुकी हैं। ढाका स्थित ह्यूमन राइट्स सपोर्ट सोसाइटी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में देशभर में पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के 318 मामले सामने आए, जिनमें कुल 539 पत्रकार प्रभावित हुए। इनमें तीन पत्रकारों की मौत हुई, 273 घायल हुए, 57 पर सीधे हमले किए गए, 83 को धमकियां मिलीं और 17 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2024 में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से बांग्लादेश में पत्रकारों पर हमलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जो प्रेस स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन