Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बीबीसी के संजीव श्रीवास्तव ही नहीं, टीवी जर्नलिज्म में झंडा गाड़ने वाले विक्रांत ने भी बनारस में ‘बाटी चोखा’ रेस्त्रा खोला है!

विक्रांत ने आईबीएन7 जैसे चैनल को अपने जर्नलिज्म से पहचान दिलाई वो लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में NEWS18 के हेड रहे, दैनिक जागरण, क्विंट में भी रहे…

आवेश तिवारी-

सिर्फ बीबीसी के संजीव श्रीवास्तव अकेले उदाहरण नहीं है जिन्होंने जर्नलिज्म को विदा करके दूसरे रोजगार अपना लिए। यह विक्रांत दुबे हैं, मेरे बड़े भाई, पूर्वांचल से लेकर पश्चिम बंगाल तक टीवी जर्नलिज्म में झंडा गाड़ने वाले विक्रांत ने आईबीएन7 जैसे चैनल को अपने जर्नलिज्म से पहचान दिलाई वो लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में NEWS18 के हेड रहे, दैनिक जागरण, क्विंट में भी रहे।

विक्रांत ने समय रहते पहचान लिया था कि अब जर्नलिज्म में काम करने की स्वतंत्रता खत्म हो जा रही है। फिर उन्हें एक आइडिया आया उन्होंने बनारस में एक सिनेमाघर के बगल में एक रेस्टोरेंट खोल लिया “बाटी चोखा”, यह अदभुत प्रयोग था।

इस रेस्टोरेंट में सब कुछ देसी था। अपनी खेत से उगा गेहूं, आलू, बैगन अपने कोल्हू से निकला तेल, दूध अपना।खालिस बनारसी अंदाज में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट कुछ एक सालों में ही बनारसियत का प्रतीक बन गया। आज बनारस का एक मतलब “बाटी चोखा” भी है।

यह विक्रांत भईया और उनके भाइयों की मेहनत थी कि उन्होंने कभी क्वालिटी से समझौता नहीं किया। खबरों की खोज में उनके साथ मैंने लम्बा वक्त बिताया है। मुझे पता था कि वो क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने नहीं किया और आज यह रेस्टोरेंट एक सफल फ़ूड चैन बन गया।

Related News…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन