Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पर्यावरण बचाने के लिए आगे आई विधायक राजेश्वर सिंह की इकलौती बिटिया, देखें वीडियो

यशवंत सिंह-

हमारे वक्त में एक सुपरहिट गाना था- “पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा.. मगर ये तो कोई ना जाने कि मेरी मंजिल है कहाँ…”

ये हमारे वक्त का गाना था। हम कंफ्यूज थे। हमको हमारी मंजिल पता न थी। लेकिन वक्त बदला। हम अधेड़ हुए। हमारे बच्चे आए। जिन्हें जेंजी कहते हैं। ये ग़ज़ब स्मार्ट पीढ़ी है। इन्हें मंजिल पता है। ये साफ़गो हैं। साफ़ साफ़ बात करते हैं।

राजेश्वर भैया की उम्र मेरे आसपास होगी। उनकी सिर्फ़ एक बिटिया है। मेरी भी एक बिटिया है, लेकिन एक बेटा भी हैं।

राजेश्वर भैया ने बेटा नहीं किया। एक बिटिया को ही बेटा मान लिया। इस बिटिया को लुकाया छिपाया नहीं। उसकी इच्छाओं को प्रकट होने दिया।

उसने कहा पापा हम पर्यावरण पर काम करेंगे। हमको बोलने कहने करने दो न। पापा बोला- जैसी तुम्हारी मर्जी बेटा।

बिटिया की इच्छानुसार पर्यावरण जागरूकता के लिए एक बड़ा कार्यक्रम करना था और संजय अंकल को बुलाना था।

बिटिया के संजय अंकल हमारे जमाने के एक यंग एंग्री मैन वाले संजय दत्त हैं।

संजय दत्त आए। अंकल ने पर्यावरण को अपनी जुबान दी। पापा ने बिटिया को मंच दिया।

बिटिया को घर पर रख सकते थे इसके मम्मी डैडी। लेकिन बदले वक्त का भारत है।

बिटियायें हमारी जान जुबान और आत्मा हैं। वे सच-सच बोलती हैं और इसके लिए लड़ती झगड़ती अड़ती हैं।

नया भारत लड़कियों का देश है। इसे स्वीकार करिए।

अपनी अपनी बेटियों की इच्छाओं को मंच दीजिए, छोटा ही सही। लव यू बिटिया..

देखें कार्यक्रम का एक छोटा हिस्सा…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन