Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘ABP नेटवर्क’ से गौरव मिश्रा और ‘लल्लनटॉप’ से हनी गुप्ता का इस्तीफा

मीडिया इंडस्ट्री में दो अहम बदलाव सामने आए हैं। ABP News से जुड़े रहे गौरव मिश्रा ने करीब साढ़े तीन साल बाद संस्थान को अलविदा कह दिया है, वहीं The Lallantop की वीडियो एडिटर हनी गुप्ता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


“ड्रीम कंपनी” से विदाई – गौरव मिश्रा

गौरव मिश्रा ने लिंक्डइन पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “Signing off from ABP Network… Until we meet again!” उन्होंने कहा कि 3 साल 6 महीने की इस यात्रा को वे कृतज्ञता के साथ याद करेंगे।

उन्होंने ABP को अपनी “ड्रीम कंपनी” बताते हुए लिखा कि यहां काम करना उनके लिए सीख और अनुभव से भरा सफर रहा। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।


‘द लल्लनटॉप’ से हनी गुप्ता की विदाई

उधर, डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘द लल्लनटॉप’ की वीडियो एडिटर हनी गुप्ता ने भी संस्थान से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “Signing off from the wonderful place… love you TheLallantop.”

हनी गुप्ता लंबे समय से वीडियो टीम का हिस्सा थीं और कई चर्चित वीडियो प्रोजेक्ट्स में उनकी भूमिका रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन