Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

काशी हिंदी विद्यापीठ ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्रीवर्धन त्रिवेदी को ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ में आयोजित अलंकरण समारोह में कला, साहित्य और पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान

वाराणसी स्थित काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्रीवर्धन त्रिवेदी को उनकी हिंदी सेवा, सरस्वत साधना और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘विद्या-वाचस्पति’ (पीएचडी समकक्ष) मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 13 मार्च 2026 को आयोजित अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में हुआ।

विद्यापीठ द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि डॉ. त्रिवेदी को हिंदी, साहित्य, शोध कार्य, शैक्षिक उपलब्धियों और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है। अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर यह मानद उपाधि प्रदान की गई, जिसे पीएचडी के समकक्ष माना गया है।

समारोह के दौरान उन्हें सम्मान पत्र के साथ स्मृति चिह्न और मेडल भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही और सम्मानित किए गए प्रतिभागियों के योगदान को सराहा गया।

इस सम्मान को डॉ. त्रिवेदी की दीर्घकालीन पत्रकारिता और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उनके कार्यों को नई पहचान और प्रेरणा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ज्ञात हो डॉ. श्रीवर्धन त्रिवेदी क्राइम शो सनसनी को होस्ट करने के लिए विख्यात हैं। इस शो को लेकर उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पासआउट डॉ त्रिवेदी बिना रुके लगातार सनसनी शो करने के लिए भी जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें-

इक्कीस साल का हुआ ‘सनसनी’, एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी के नाम दर्ज हुआ ढेरों रिकॉर्ड! https://www.bhadas4media.com/sansani-21-years-shrivardhan-trivedi-record/

चार वर्ष पुरानी ये न्यूज़ भी पढ़ें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन