Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

India Daily 24×7 में इस्तीफों का दौर, कई वरिष्ठ पत्रकारों ने चैनल छोड़ा!

हिंदी न्यूज चैनल India Daily 24×7 में बड़े पैमाने पर इस्तीफों की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया जगत में चर्चा है कि हाल के दिनों में चैनल से कई कर्मचारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि चैनल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, चैनल के वरिष्ठ पत्रकार संतोष पाठक ने भी संस्थान से अपनी पारी समाप्त कर दी है। इसके अलावा आउटपुट डेस्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे अबु बकर के भी चैनल छोड़ने की चर्चा है।

मीडिया गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि सिर्फ दो-चार नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पिछले कुछ समय में संस्थान से इस्तीफा दिया है। हालांकि इस्तीफा देने वालों की वास्तविक संख्या और उनके विभागों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

सूत्रों का दावा है कि संपादकीय और प्रोडक्शन से जुड़े कई लोगों ने नए अवसरों की तलाश में चैनल से दूरी बनाई है। हालांकि इनमें से अधिकांश लोगों ने सार्वजनिक रूप से अपने अगले ठिकाने की घोषणा नहीं की है।

India Daily 24×7 ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार उथल पुथल के लिए कुख्यात रहा है और यह क्रम जारी है। फिलहाल ताजा डेवलपमेंट पर चैनल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Screenshot of a WhatsApp chat in the 'TEAM U.P.' group showing day headers (Monday, Tuesday, Wednesday, Today), user avatars, and message bubbles in Hindi and English, including security-code change notices.
Member changes screen showing users who were removed, with profile pictures and removal times.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन