Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज़ चैनल की खास पेशकश

Campaign poster with a man in an orange turban waving, bold Hindi text '12 साल Bharat' and a highway cityscape in the background.

’12 साल देश खुशहाल’ : भारत एक्सप्रेस की खास पेशकश : देश में नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने 12 खास एपिसोड की एक सीरीज शुरू की है। ’12 साल देश खुशहाल’ नाम से इस सीरीज का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे टेलिकास्ट हो रहा है।

ये सीरीज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुए बदलावों पर फोकस करता है। 2014 से 2026 तक इसमें क्या सचमुच युगांतकारी बदलाव हुए हैं? क्या इकोनॉमी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, गरीब कल्याण, हेल्थ, एजुकेशन और देश के एकीकरण के क्षेत्र में देश ने प्रगति की है? मोदी सरकार के बड़े और कड़े फैसले… आम आदमी के हित में कितने खड़े नजर आते हैं?

दरअसल 12 वर्ष एक युग के बराबर होता है, इतने वक्त में दुनिया कहां से कहां तक पहुंच गई? और क्या भारत इस दौर में पीछे रह गया? या दुनिया की स्पीड से ज्यादा तेज कदम से आगे बढ़ रहा है?

आखिर क्या हैं हालात? क्योंकि विकास के तय मानकों के अलग-अलग क्षेत्र में, देश के बदले हुए हालात की समीक्षा जरूरी है। ये इसलिए भी जरूरी है कि जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ मोदी सरकार ने जो नीतिगत फैसले लिए, जो नई योजनाएं बनाईं, क्या उसमें वो सफल रही है? ये जानने के लिए भारत एक्सप्रेस ने ग्राउंड रिपोर्टिंग की है, विशेषज्ञों की राय जानी है और मंत्रियों से सवाल किए हैं। कुल मिलाकर देखें तो मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश के कामकाज को सामने रखा है।

अपने शासन और नीतियों से मोदी सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, इकोनॉमी, हेल्थ, एजुकेशन, रेलवे, सामाजिक सुरक्षा और गरीबों के कल्याण की दिशा में कितने और क्या प्रयास किए हैं? किन नीतियों में सरकार को कितनी सफलता मिली? या फिर किन मुद्दों में अभी भी बदलाव की सख्त जरुरत है? मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल का पूरा रिपोर्ट कार्ड देखिए भारत एक्सप्रेस पर रोज रात 9 बजे और सुबह 9 बजे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन