Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड को मिला नया न्यूज़ चैनल; लखनऊ के ताज होटल में ‘NATION 27’ की भव्य लॉन्चिंग!

Group of formally dressed people standing on a stage behind a podium with 'NATION 27' branding and sparkly backdrop.

विकास सिंह डागर-

लखनऊ। सूचनाओं के इस दौर में जन-सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प लेकर मीडिया जगत में एक नए न्यूज़ चैनल ‘NATION 27’ का आगाज हो चुका है। लखनऊ के ताज होटल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस न्यूज़ चैनल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। ‘देश की बात, सबके साथ’ के मूल मंत्र पर आधारित यह चैनल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ भव्य आगाज

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, तेलंगाना के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और चैनल के चेयरमैन विजेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर चैनल के न्यूज़ डायरेक्टर वाशिंद्र मिश्रा ने चैनल की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि, “यह चैनल केवल खबरों का माध्यम नहीं होगा, बल्कि समाज की आकांक्षाओं का एक सशक्त पिलर बनेगा।

दिग्गजों ने की बेबाक पत्रकारिता की सराहना

इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए राजनीति, कला, सिनेमा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े तमाम दिग्गज एक छत के नीचे नजर आए। सभी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वस्थ पत्रकारिता के इस नए मंच की सराहना की।

शिव प्रताप शुक्ला (राज्यपाल, तेलंगाना): उन्होंने चैनल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज के दौर में जब हर जगह सूचनाओं की सुनामी है, NATION 27 से देश और प्रदेश को बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि विजेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में यह चैनल बिना किसी भेदभाव के 100% सच दिखाएगा।”

मुख्य अतिथि महामहिम श्री प्रताप शुक्ला जी के अलावा इस मौके पर-

श्री दिनेश शर्मा – राज्यसभा सांसद
श्री अखिलेश यादव – अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
श्री ओम प्रकाश राजभर – कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश
श्री संजय निषाद – कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश
श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी – शिवसेना नेता
श्री रमाशंकर राजभर – सांसद, समाजवादी पार्टी
श्री जेपीएस. राठौर – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
श्री दिनेश प्रताप सिंह – राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
श्री नरेंद्र कश्यप , मंत्री, उत्तर प्रदेश
श्री लाल जी वर्मा, सपा सांसद
श्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश
श्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री
श्री धर्मवीर प्रजापति, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश
श्री स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश मौजूद रहे ।

Group of men in formal attire join hands in a ceremonial gesture on stage during a formal event, with a central elder man in pink attire.
Two men on a stage exchange a bouquet, with a colorful banner reading 'NATION 27' behind them on a red-carpeted set.
Man in an orange kurta presents a colorful bouquet to a man in a dark waistcoat, as two other men stand nearby outdoors near a white car with greenery in the background.

मंच पर दिखा सियासी और फिल्मी रंग

राजनीतिक विमर्श के बीच समारोह में उस समय ऊर्जा भर गई जब कला और सिनेमा जगत के दिग्गज मंच पर आए। जाने-माने फिल्ममेकर राज शांडिल्य , OTT प्लेटफार्म पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अमित सियाल (महारानी, मिर्जापुर), अंजुम शर्मा (मिर्जापुर), कॉमेडी के दिग्गज सुनील पाल, वीआईपी, मुबिन सौदागर, राजीव ठाकुर, जय विजय सचान, फुकरे, ओये लक्की लक्की ओय फेम मनजोत सिंह, शानदार अभिनेता नीतू चंद्रा, बिगबॉस फेम साक्षी मलिक, कॉमेडी नाइट्स फेम चंदन प्रभाकर सहित कई कलाकारों ने अपने अनूठे और हंसमुख अंदाज में NATION 27 का स्वागत किया और बधाई दी।

क्या है चैनल का विजन?

चैनल प्रबंधन के अनुसार, NATION 27 का विजन पूरी तरह स्पष्ट है। चैनल किसी भी पूर्वाग्रह या एजेंडे से दूर रहकर केवल देश और समाज की बात करेगा। एडवांस टेक्नोलॉजी और गांव-गांव फैले रिपोर्टर्स के मजबूत नेटवर्क के जरिए यह चैनल:

  • भारत की आत्मा यानी गांवों की समस्याओं को प्रमुखता देगा।
  • किसानों की चुनौतियों और उनकी आवाज को मंच देगा।
  • देश की रीढ़ यानी युवा पीढ़ी के सपनों को सामने लाएगा।
  • राष्ट्र निर्माण में महिलाओं (आधी आबादी) के योगदान को रेखांकित करेगा।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन