Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सांध्य दैनिक ‘गांडीव’ की मालकिन ने रक्षा मंत्रालय की संपत्ति को अपना बताकर किया था 3 करोड़ का फ्रॉड!

Hindi newspaper clipping about a fraud/illegal sale case; includes a photo and caption naming Prosecution Officer Madhusudan Tiwari

वाराणसी। वाराणसी के चर्चित सांध्य दैनिक ‘गांडीव’ से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित संपत्ति विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आरोप है कि रक्षा मंत्रालय की संपत्ति को अपनी बताकर करीब 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

मामले में गिरफ्तार रचना अरोड़ा, मीरा अरोड़ा और सहयोगी राजकुमार बाजपेयी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई।

विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रक्षा मंत्रालय की संपत्ति को अपनी संपत्ति दर्शाया और वादी से तीन करोड़ रुपये लेकर विक्रय अनुबंध किया।

अभियोजन अधिकारी मधुसूदन तिवारी ने अदालत को बताया कि इस मामले में थाना चौक पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। अभियोजन के अनुसार, आरोपियों ने तथ्य छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के सहारे संपत्ति का सौदा किया। अदालत ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 351(2), 352, 338, 339, 340(2) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपों की अंतिम सत्यता का निर्धारण साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन