Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनामिका पाठक, धीरज चौधरी और आकाश पांडेय के बारे में सूचनाएं!

पत्रकार अनामिका पाठक ने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म Scroll.in में सीनियर सब-एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि वह नई टीम के साथ सीखने, आगे बढ़ने और बेहतर योगदान देने को लेकर उत्साहित हैं।


वहीं, पत्रकार धीरज चौधरी ने Times Now के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वह इस नई पारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सार्थक पत्रकारिता के उद्देश्य के साथ एक बेहतरीन संगठन में काम करने के लिए उत्सुक हैं।

धीरज चौधरी इससे पहले NDTV में कार्यरत थे।


जागरण न्यू मीडिया से आकाश पांडेय ने दिया इस्तीफा

पत्रकार आकाश पांडेय ने जागरण न्यू मीडिया (नईदुनिया) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज उनका संस्थान में आखिरी कार्यदिवस है।

आकाश पांडेय ने अपने संदेश में जागरण न्यू मीडिया की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि संस्थान में बिताया गया समय उनके लिए सीखने, मार्गदर्शन पाने और नए अवसरों से भरपूर रहा। हर असाइनमेंट, चुनौती और अनुभव ने उनके पेशेवर तथा व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन