Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

भारत24 से न्यूज24 में अदिति नागर की इस बडे पद पर एंट्री!

Portrait of a woman with long dark hair, wearing red stud earrings, looking to the side in an outdoor setting with a blurred green background.

न्यूज24 में आने से पहले अदिति नागर भारत24 में पॉलिटिकल एडिटर और फर्स्ट इंडिया न्यूज में एडिटर की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। राजनीति की रिपोर्टिंग और टीवी न्यूजरूम में उनका लंबा अनुभव रहा है।

न्यूज24 ने अपने पॉलिटिकल कंटेंट और प्राइम टाइम कवरेज को मजबूत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अदिति नागर को एग्जिक्यूटिव एडिटर–पॉलिटिकल नियुक्त किया है। नई भूमिका में वह चैनल के चर्चित प्राइम टाइम डिबेट शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ की एंकरिंग भी करेंगी।

नियुक्ति पर न्यूज24 के मैनेजिंग एडिटर मानक गुप्ता ने कहा कि अदिति की राजनीतिक समझ, संपादकीय दृष्टि और न्यूजरूम अनुभव चैनल के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अदिति के नेतृत्व में ‘सबसे बड़ा सवाल’ को नई धार मिलेगी और चैनल का प्राइम टाइम और मजबूत होगा।

नई जिम्मेदारी को लेकर अदिति नागर ने कहा कि पत्रकारिता में जरूरी सवाल उठाने के साथ दर्शकों को तथ्य, संदर्भ और अलग-अलग पक्ष उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह ‘सबसे बड़ा सवाल’ की पहचान को आगे बढ़ाने के साथ टीवी और डिजिटल, दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से मजबूत जुड़ाव बनाने पर काम करेंगी।

बता दें कि भड़ास4मीडिया ने इस बारे में पहले ही छाप दिया था, कि अदिति नागर का नेक्स्ट स्टेप क्या होगा… नीचे पढ़ें

भारत24 से अदिति नागर की विदाई, अब इस चैनल की स्क्रीन पर दिखेंगी!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन