Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

न्यूज24 के CCO तनवीर आजम पर प्रबंधन का बड़ा फैसला, हो गई छुट्टी

Portrait of a smiling man with a gray beard and glasses, wearing a pink shirt and dark blazer.

न्यूज24 और बीएजी कन्वर्जेंस में बड़ा प्रशासनिक और कंटेंट स्तर का बदलाव सामने आया है। कंपनी में चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) की जिम्मेदारी संभाल रहे तनवीर आजम की संस्थान से छुट्टी कर दी गई है। प्रबंधन के इस फैसले को कंपनी के कंटेंट ऑपरेशन और संपादकीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, तनवीर आजम के कार्यकाल को लेकर प्रबंधन के स्तर पर लंबे समय से समीक्षा चल रही थी। कंपनी को कंटेंट की गुणवत्ता, संपादकीय संचालन और टीम के कामकाज को लेकर लगातार फीडबैक और शिकायतें मिल रही थीं। इन तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद बीएजी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।

WhatsApp chat bubble from Tanveer Sir with a farewell message to all at News24, timestamp 6:52 pm.

तनवीर आजम को न्यूज24 के डिजिटल और कंटेंट ऑपरेशन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके नेतृत्व में कंटेंट टीम के विस्तार और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन बेहतर करने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, समय के साथ कंपनी के भीतर कंटेंट की गुणवत्ता और आउटपुट को लेकर सवाल उठने लगे। ग्रुप की सभी वेबसाइट के नंबर लगातार गिरते जा रहे थे।

बताया जाता है कि तनवीर आजम अपने पिछले संस्थान जी न्यूज से जुड़े कई कंटेंट राइटर्स और एसईओ टीम को भी अपने साथ लेकर आए थे। नई टीम के गठन के बाद प्रबंधन की उम्मीद थी कि न्यूज24 के डिजिटल कंटेंट की क्वालिटी में बदलाव देखने को मिलेगा लेकिन वेबसाइट की स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। इसके बाद प्रबंधन ने पूरे कंटेंट ऑपरेशन की समीक्षा शुरू की।

कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंटेंट को लेकर लगातार मिल रहे फीडबैक को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया। इसके बाद वरिष्ठ स्तर पर तनवीर आजम की भूमिका और उनके कार्यकाल के प्रदर्शन का आकलन किया गया। आखिर में प्रबंधन ने उनके खिलाफ सख्त निर्णय लेने का फैसला किया।

कंटेंट टीम में फैसले का असर

तनवीर आजम को हटाए जाने की खबर के बाद न्यूज24 की कंटेंट टीम में भी चर्चा तेज हो गई है। कंपनी से जुड़े लोगों के मुताबिक, लंबे समय से संपादकीय स्तर पर चल रही असहजता के बीच प्रबंधन का यह फैसला कई कर्मचारियों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कंटेंट टीम में अभी और भी लोगों पर गाज गिर सकती है। माना जा रहा है कि प्रबंधन अब ऐसी व्यवस्था तैयार करना चाहता है जिसमें कंटेंट की क्वालिटी के साथ-साथ न्यूजरूम के माहौल, टीम कोऑर्डिनेशन और डिजिटल ग्रोथ पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन