Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

वीडियो न्यूज़ एजेंसी LENS को वेरिफिकेशन एडिटर और वीडियो एडिटर की जरूरत

लखनऊ। डिजिटल-फर्स्ट वीडियो न्यूज एजेंसी LIVE Eye News Service Pvt. Ltd. (LENS) ने अपनी टीम के विस्तार के लिए Verification Editor और Video Editor पदों पर भर्ती निकाली है। दोनों पदों के लिए नियुक्ति लखनऊ में की जाएगी।

कंपनी के मुताबिक, उम्मीदवार के पास न्यूज, डिजिटल मीडिया या क्रिएटिव/कंटेंट क्षेत्र में 1 से 3 साल का प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए। मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री अथवा डिप्लोमा को प्राथमिकता दी जाएगी।

Verification Editor की जिम्मेदारी प्रकाशित होने से पहले खबरों और कंटेंट की तथ्य-जांच, स्रोतों की पुष्टि और जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने की होगी। उम्मीदवार को आधिकारिक स्रोतों और विश्वसनीय डेटाबेस से जानकारी क्रॉस-चेक करने, भ्रामक या गलत सूचनाओं की पहचान करने और एडिटोरियल टीम के साथ मिलकर कंटेंट की विश्वसनीयता बनाए रखने का काम करना होगा।

वहीं Video Editor को ब्रेकिंग न्यूज, डेली रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरीज के वीडियो एडिट और प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा फुटेज, साउंड बाइट्स, ग्राफिक्स और तस्वीरों को व्यवस्थित करना तथा वीडियो में कैप्शन, हेडलाइन, लोअर थर्ड, सबटाइटल और ट्रांजिशन आदि जोड़ना भी काम का हिस्सा होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पदों के लिए प्रतिस्पर्धी वेतन दिया जाएगा, जो उम्मीदवार के अनुभव और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के आधार पर तय होगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड CV [email protected] पर भेज सकते हैं। ईमेल की Subject Line में जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसका नाम लिखना होगा।

LENS के मुताबिक, वह सत्यापित और विश्वसनीय खबरों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए न्यूज वीडियो उपलब्ध कराने पर काम करती है। कंपनी ने कहा है कि नई टीम का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवारों को तेजी से बढ़ती डिजिटल न्यूज एजेंसी में काम करने और अपनी भूमिका के जरिए प्रभाव पैदा करने का अवसर मिलेगा।

LENS hiring poster: 'We are Hiring' for Verification Editor and Video Editor in Lucknow, with brief requirements and responsibilities listed beneath the header.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन