Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

पॉलिटिक्स कितनी रुथलैस होती है, मोदीजी का इस्तीफा मांग रही स्मृति ईरानी की इस खबर से समझिए!

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य स्मृति ईरानी का एक पुराना बयान इन दिनों चर्चा में है। दिसंबर 2004 में द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने मोदी के पद छोड़ने की मांग करते हुए तीखी टिप्पणी की थी।


गिरीश मालवीय-

वाकई पॉलिटिक्स बहुत रुथलैस हो गई है..

वैसे नीचे जो आप स्क्रीन शॉट देख रहे है वो देश के जाने माने अखबार इकनॉमिक टाइम्स है जो टाइम्स ग्रुप (टाइम्स ऑफ़ इंडिया समूह) का ही हिस्सा है इसी टाइम्स ग्रुप ने 2004 में स्मृति ईरानी के बारे में क्या ही गजब का हेडिंग लगाया था

यह खबर तब लिखी गई थी जब 2004 में जब सूरत में एक सभा को संबोधित करते हुए, स्मृति ईरानी ने धमकी दी थी कि-

Economic Times headline: 'Now it's Tulsi's turn to ask for Modi's head' with a synopsis about Smriti Malhotra-Irani demanding Narendra Modi's resignation.

अगर मोदी 25 दिसंबर तक इस्तीफा नहीं देते हैं, जो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है, तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, “जब भी लोग गुजरात का जिक्र करते हैं, वे केवल दंगों की बात करते हैं और इस मुद्दे पर गुजरातियों को घेरने की कोशिश करते हैं।” इसलिए, अटल जी और भाजपा के प्रति मेरे मन में जो सम्मान है, उसे बनाए रखने के लिए मैं यह कदम उठाने में संकोच नहीं करूंगी,”

यानि जिस व्यक्ति से स्मृति जी इतनी घृणा करती थी कि उसके इस्तीफा न देने पर आमरण अनशन करने की बात कर रही थी अब उसी व्यक्ति को स्मृति ईरानी उसी टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के शो ‘बातें दिल से’ में अपने पिता तुल्य बता रही है
तो आप भी मानते हैं कि पॉलिटिक्स बहुत रुथलैस होती है?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन