Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट का मामला गरमाया, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से कार्रवाई की मांग!

सहरसा। सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान ‘प्रभात खबर’ के पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एस.के. आजाद और अस्पताल के कुछ कर्मियों ने कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना को लेकर बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य और प्रदेश जदयू नेता किशोर सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।

किशोर सिंह ने इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी चिकित्सक और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग भी की है।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजे पत्र में जदयू नेता ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों को स्वतंत्र एवं सुरक्षित माहौल में काम करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को डराने-धमकाने और उनके साथ हिंसा की घटनाएं लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

किशोर सिंह के मुताबिक, पत्रकार सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों को हो रही परेशानियों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और उनके सहयोगियों ने पत्रकार के काम में बाधा डाली और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पत्रकार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उन्हें एक कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया। जदयू नेता ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर और आपराधिक कृत्य बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए पत्र में किशोर सिंह ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ निलंबन समेत विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने राज्य सरकार से अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में समाचार कवरेज के लिए जाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है, ताकि मीडियाकर्मी बिना डर और दबाव के अपना काम कर सकें।

मूल खबर…

बिहार में मिड डे मिल खाकर बीमार पड़े बच्चों की रिपोर्टिंग करने गए प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट, वीडियो देखें

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन