Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

उत्तराखंड में नया न्यूज चैनल लॉन्च करेंगे आशुतोष सिंह, दैनिक जागरण-अमर उजाला के कई पत्रकार जुड़े

उत्तराखंड में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष सिंह नया न्यूज चैनल एनकेबी टाइम्स लॉन्च करने जा रहे हैं। आशुतोष दैनिक जागरण के हल्द्वानी और बरेली संस्करणों में संपादक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

दैनिक जागरण हल्द्वानी में करीब दस साल से चीफ रिपोर्टर रहे गणेश जोशी ने भी इस्तीफा देकर एनकेबी टाइम्स ज्वाइन कर लिया है। ऊधम सिंह नगर में दैनिक जागरण से करीब 15 साल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संदीप जुनेजा भी आशुतोष सिंह की टीम में शामिल हो गए हैं। देहरादून में राष्ट्रीय सहारा और अमर उजाला में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार शशिशेखर के भी चैनल से जुड़ने की चर्चा है।

चैनल ने हल्द्वानी और देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में होर्डिंग लगाकर प्रचार शुरू कर दिया है। आशुतोष सिंह ने दो दिन पहले फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस के जरिए एनकेबी टाइम्स से जुड़ने की पुष्टि की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन