Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश की दमदार जीत, अमर उजाला को 6 विकेट से हराया

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में आसिफ खान (73) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने अमर उजाला को 6 विकेट से हराया।

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन पर अतिथियों के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ, 19 नवंबर 2026। मैन ऑफ द मैच आसिफ खान (73) की उम्दा अर्धशतकीय पारी की बदौलत मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी की स्मृति में आयोजित इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के साथ अभियान शुरू किया।

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने अमर उजाला को 6 विकेट से शिकस्त दी।

अमर उजाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 27 रन पर उसके दो विकेट गिर गए। इसके बाद अखिलेश वर्मा ने 20 रन और अमृत शर्मा ने 14 रन का योगदान किया। वहीं अनुराग बाजपेयी ने 25 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश की ओर से अंकित भारती ने दो विकेट हासिल किए।

जवाब में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने 14.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम 32 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी।

ऐसे समय में आसिफ खान ने मोर्चा संभालते हुए 41 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए अंकित भारती ने 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 21 रन जोड़े। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी करते हुए टीम की झोली में जीत डाल दी।

उद्घाटन मुकाबले से पहले खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए

इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि सुहास एलवाई (सचिव खेल, उत्तर प्रदेश) ने किया।

आयोजन सचिव अनंत मिश्रा ने अतिथिगण का स्वागत किया, जबकि उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ. सुधा बाजपेयी ने किया।

इकाना मीडिया टी-20 टूर्नामेंट के उद्घाटन पर खेल मंत्री खिलाड़ियों से परिचय करते हुए

इस अवसर पर अतिथिगण के तौर पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, दूरदर्शन लखनऊ के उपमहानिदेशक केके गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिपाठी, मनीष तिवारी, प्रवीण कुमार, सुनील द्विवेदी, उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान, पेडलयात्री साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्द किशोर पाण्डेय, आरएसजी स्टेडियम, अलीगंज से हर्षवर्धन सिंह, वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव मिश्रा, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से अनिल अग्रवाल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मीडिया मैनेजर चंद्र प्रकाश गुप्ता, आर्यन चतुर्वेदी (नागोया एशियन गेम्स व पैरा एशियन गेम्स के वेन्यू व टेक्निकल मैनेजर), अखिल भारतीय स्वदेशी खेल परिषद के महासचिव एके सक्सेना और लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा भी मौजूद रहे।

इकाना मीडिया टी-20 टूर्नामेंट के उद्घाटन पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए

20 नवंबर के मुकाबले

दैनिक जागरण बनाम हिंदुस्तान (सुबह 9 बजे)
टाइम्स ऑफ इंडिया बनाम मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश (दोपहर 12:30 बजे)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास