Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

मोइली का दावा: जाँच न रुकती तो अमित शाह के बाद मोदी भी जेल जाते, कांग्रेस के ही नेताओं ने रुकवाई

पूर्व कानून मंत्री वीरप्पा मोइली का दावा है कि अगर कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने जाँच न रोकी होती तो अमित शाह के बाद नरेंद्र मोदी भी जेल जाते। इस दावे में कितना दम है और ये बात वे अब क्यों कह रहे हैं? मुकेश कुमार का विश्लेषण।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार

मुकेश कुमार-

यूपीए काल में कानून मंत्री रह चुके वीरप्पा मोइली ने इस बयान से सनसनी फैला दी है कि अगर कांग्रेसियों ने जाँच न रोकी होती तो अमित शाह के बाद नरेंद्र मोदी जेल जाते। उन्होंने ये भी कहा है कि अमित शाह की ही तरह उन्हें भी तड़ी पार होना पड़ता।

मोइली 2009-2011 तक केंद्रीय कानून मंत्री थे। सोनिया गाँधी की क़िताब के लोकार्पण के मौक़े पर उन्होंने कहा कि उस समय गुजरात के गृह मंत्री अमित शाह सोहराबुद्दीन शेख़ मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार हुए और करीब तीन महीने जेल में रहे। अदालत ने उन्हें गुजरात से बाहर तड़ी पार कर दिया था। उनके ख़िलाफ़ केस भी गुजरात के बाहर की अदालत में चला।

मोइली का कहना था: “अगले मोदी होते।” यानी मोदी भी जेल जाते और गुजरात से बाहर कर दिए जाते। उनके मुताबिक आज अमित शाह गृह मंत्री हैं, लेकिन अगर जांच आगे बढ़ती तो वे इस पद पर नहीं होते।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रोकने का फैसला तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नहीं था, बल्कि पार्टी के कुछ अन्य नेताओं का था। उन्होंने कहा, “ये हमारी पार्टी के अंदर दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं थीं और अब हमें इसके साथ जीना पड़ रहा है।”

मोइली ने और कोई डिटेल देने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ये घटनाएं उनके कानून मंत्री रहने के दौरान हुई थीं। यानी ये बातें वे हवा में नहीं कर रहे या कयास नहीं लगा रहे।

हालाँकि इस तरह के बयान पहले भी आते रहे हैं। गुजरात के बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला ने ये आरोप सालों पहले लगाया था। बहुत से लोग सोनिया गाँधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का नाम भी इस सिलसिले में लेते रहे हैं।

लेकिन मोइली का कहना इसलिए मायने रखता है क्योंकि वे सरकार में थे और कानून मंत्री थे। उनके पास निश्चय ही पक्की जानकारी होगी।

बीजेपी ने मोइली के बयान पर कहा है कि ये एक “स्पष्ट स्वीकारोक्ति” है कि कांग्रेस ने उस समय मोदी और अमित शाह को फँसाने की कोशिश की थी। उसका ये भी कहना है कि आरोपों का फैसला जाँच एजेंसियों या अदालत नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के स्तर पर हो रहा था।

जहाँ तक कांग्रेस पार्टी का ताल्लुक है तो उसने अभी तक ख़ास प्रतिक्रिया नहीं दी है। एकाध कांग्रेस नेता ने इतना कहा है कि ये मोइली का व्यक्तिगत बयान है।


सवाल उठता है कि मोइली के इस दावे में कितना दम है और ये बात वे अब क्यों कह रहे हैं? सवाल ये भी है कि क्या वे अपनी ही पार्टी को कठघरे में नहीं खड़ा कर रहे हैं और क्या उन्हें उन कांग्रेसियों के नाम उजागर नहीं करना चाहिए जिन्होंने रुकावट डाली?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास