Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में न्यूज़ वन इंडिया के पत्रकार निशांत शर्मा उर्फ निशांत भारद्वाज जेल भेजे गए

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में न्यूज़ वन इंडिया से जुड़े पत्रकार निशांत शर्मा उर्फ निशांत भारद्वाज को जेल भेज दिया है।

नोएडा में पुलिस हिरासत में पत्रकार निशांत भारद्वाज

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में टीवी चैनल न्यूज़ वन इंडिया से जुड़े पत्रकार निशांत शर्मा उर्फ निशांत भारद्वाज को जेल भेज दिया है। निशांत पुत्र रामअवतार मौजूदा समय में बहलोलपुर, सेक्टर-63, नोएडा में रहते हैं।

आरोप है कि निशांत ने पत्रकारिता की आड़ में नोएडा-गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली की।

निशांत नोएडा स्थित सैटेलाइट न्यूज़ चैनल न्यूज़ वन इंडिया में पहले गौतमबुद्धनगर के ब्यूरो चीफ थे। कुछ समय पहले चैनल ने उन्हें उत्तर प्रदेश स्तर का विशेष संवाददाता बना दिया था।

गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता संजय भाटी ने निशांत और उनके भाई उमेश शर्मा से जुड़े पुराने मुकदमों का ब्योरा पुलिस को देने की बात कही है। भाटी के मुताबिक, गाजियाबाद के विजयनगर थाने में वर्ष 2015 में एफआईआर संख्या 1297/2015 दर्ज हुई थी, जिसमें आईपीसी के साथ आईटी एक्ट की धाराएं भी लगी थीं।

भाटी का दावा है कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0386/2016 में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल सुदेश कुमार से रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में निशांत 5 मार्च से 12 मार्च 2016 तक जेल में रहे थे।

भाटी के अनुसार, नोएडा के फेज-3 थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0291/2025 में वह खुद पीड़ित पक्ष हैं। इस मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी, जिसे उन्होंने अदालत में चुनौती दी। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपियों को तलब करने का आदेश दिया, जिसे दूसरे पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। भाटी का यह भी दावा है कि निशांत और उनके सहयोगियों से जुड़े दो दर्जन से ज़्यादा परिवाद अलग-अलग अदालतों में दायर हैं। उन्होंने पुलिस से सभी पुराने मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस मामले में निशांत शर्मा या उनके परिवार का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास