Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

‘मिथिला दर्पण’ का वार्षिक समारोह संपन्न

मैथिली भाषा के जागरूक बुद्धिजीवियों की द्विमासिक पत्रिका ‘मिथिला दर्पण’ का ९वां वार्षिक समारोह जी.डी. खेतान सभागृह, मालाड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें भुवनेश्वर झा लेखनी पुरस्कार से लेखक-उपन्यासकार बिनयचंद्र झा को सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने मैथिली भाषा के विकास पर जोर देते हुए मिथिला दर्पण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मिथिला दर्पण मातृभूमि से जोड़कर रखने का प्रयास है, जो प्रवासी मैथिली भाषिकों को जोड़ने का काम कर रही है।

इस अवसर पर बिहार प्रकोष्ठ मुंबई के अध्यक्ष फूल सिंह, बिहार प्रवासी संघ के संस्थापक अध्यक्ष बलवंत शास्त्री, रमण मिश्रा, एड. सुभाष झा, उत्तम गलवा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अमरनाथ झा, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक हीरेंद्र झा, आरसीएफ के पूर्व निदेशक यूएस झा, अनीस झा, विजय झा, सीडी ठाकुर तथा केएन ठाकुर, जेएन पांडे, भाजपा विहार प्रदेश के सचिव मृत्युंजय झा आदि कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज की।  सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्ञानेश्वर दुबे, सरोज सुमन, सुरेश आनंद, राजू इंगले अपर्णा अपराजित ‘‘पूर्वी’’ ने दर्शकों का मन जीत लिया। अतिथियों का धन्यवाद पुष्पा संजय झा ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन